{"_id":"5720ff034f1c1b0a61a91e76","slug":"pick-up-truck-collided-with-elderly-man-killed-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":" ट्रक से टकराई पिकप, अधेड़ की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से टकराई पिकप, अधेड़ की मौत, दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Wed, 27 Apr 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइवे पर तेजरफ्तार ट्रक से पिकप टकरा गई। इससे नातिन की शादी का कार्ड बांटने इलाहाबाद जा रहे पिकप सवार अधेड़ की मौत हो गई और अन्य दो लोग घायल हो गए। उधर अलग-अलग हुए हादसों में बिजली के पोल और पेड़ से टकरा कर वाहन सवार पांच बाराती घायल हो गए ।
फतेहपुर के गाजीपुर निवासी सुक्खन (55) मंगलवार को अपनी नातिन की शादी का कार्ड बांटने भाई के घर बांदा गया था । भाई को शादी का कार्ड देकर सुक्खन पिकप में बैठ कर इलाहाबाद कार्ड बांटने जा रहा था। तभी मऊ थाना क्षेत्र के छिवलहा गांव के पास तेजरफ्तार ट्रक से हुई भिड़ंत में पिकप सवार सुक्खन समेत बांदा के अलीगंज निवासी कंधी व खाईपार के राजू घायल हो गए । तीनों घायलों को मऊ सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां बुधवार सुबह सुक्खन की मौत हो गई।
सुक्खन के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। उनकी नातिन की गुरुवार को शादी होने वाली है। उधर बुधवार सुबह कोतवाली क्षेत्र के लोढ़वारा गांव के पास मऊ के लोधौरी गांव से वर- वधू को लेकर लौट रही इंडिगो कार बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में दूल्हा-दुल्हन तो बच गए लेकिन दूल्हे का दिल्ली के अमन विहार निवासी दोस्त अनिल कुमार पुत्र रामबाबू घायल हो गया। मंगलवार देर रात अतर्रा से बारातियों को लेकर लौट रही बोलेरो शिवरामपुर के पथरौडी मोड़ पर पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
इससे बोलेरो सवार चक जाफर निवासी राजनारायण पुत्र रामप्रताप, तरौंहा निवासी बाबूलाल पुत्र रामऔतार, पप्पू पुत्र कुल्लू व राजू पुत्र छोटा घायल हो गए। इसके आलावा भौंरी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सरायं अकिल निवासी विजय बहादुर पुत्र भैंरो व उसका साथी राम कुमार पुत्र रामनरेश घायल हो गए। बाइक सवार विजय ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
पहाड़ी कस्बे में अनियंत्रित बाइक से गिर कर कस्बे के दिलीप सिंह पुत्र भानू प्रताप व इंद्र पाल सोनी पुत्र जगत पाल घायल हो गए। भौंरी के पास बोलेरो की टक्कर से पांच साल की साधना घायल हो गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।