{"_id":"d88fb6a61541457c309bed42ea904cce","slug":"photocopy-shop-fire-loss-of-millions-open-in-google-tr-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटोकॉपी दुकान में आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटोकॉपी दुकान में आग, लाखों का नुकसान
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
Updated Sun, 11 Oct 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कचहरी रोड पर शुक्रवार रात एक फोटोकॉपी की दुकान में आग लगने से करीब 45 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सुबह मार्निंग वाक पर निकले लोगों ने दुकान से धुआं और लपटें निकलती देखीं तो इसकी सूचना दुकान मालिक को दी। कोतवाली पुलिस को भी बताया गया।
दमकल पहुंची तो दुकान का ताला तोड़कर आग बुझाई गई। तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। दुकानदार ने तहरीर में अज्ञात लोगों के खिलाफ रंजिशन आग लगाने की बात कही है।
पुराने कलेक्ट्रेट कार्यालय में गेट के पास मूल रूप से सपहा निवासी संजय पुत्र रामसिया सिंह की सिंह फोटोकॉपी की दो तलों में दुकान है। रामसिया सिंह सपहा के प्रधान भी हैं। रोज की तरह संजय और साथ काम करने वाले कर्मचारियों ने बीती रात करीब एक बजे दुकान बंद की और घर चले गए। संजय कर्वी में कमरा लिए हैं पर कल वह अपने गांव चले गए थे।
विज्ञापन
रात में किसी समय इसमें आग लग गई। सुबह करीब पांच बजे जब टहलने वाले वालों ने धुआं और लपटें देखीं तो दुकान मालिक को फोन किया। कोतवाली पुलिस को भी सूचना दी गई। करीब आधा घंटे बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने दुकान के तपते शटर का ताला तोड़कर आग बुझाई लेकिन तब तक अंदर रखा करीब 45 लाख का माल जलकर राख हो चुका था।
तहसीलदार अशोक कुमार सिंह और नायब तहसीलदार गुलजार सिंह ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया और भुक्तभोगी को ढांढस बंधाया। कोतवाली में दी गई तहरीर में आग लगने का कारण रंजिश बताया गया है।
प्रधान का कहना है कि व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता में ही किसी ने उनको इतना बड़ा नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि आग से उनकी ढाई-ढाई लाख की चार मशीनें, एक कलर मशीन आठ लाख की, आठ कंप्यूटर, मोबाइल रिपेयरिंग का सामान, लैपटॉप, आठ नए मोबाइल, फोटोकॉपी मशीन रिपेयरिंग का सामान मिलाकर करीब 45 लाख का नुकसान हो गया। दुकान मालिक ने कोतवाल पर अपने हिसाब से तहरीर लेने का आरोप भी लगाया।