{"_id":"5cf55b1ebdec22070f6808d5","slug":"pawan-express-fires","type":"story","status":"publish","title_hn":"पवन एक्सप्रेस में आग से मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पवन एक्सप्रेस में आग से मची अफरातफरी
Mon, 03 Jun 2019 11:08 PM IST
gaurav gaurav
चित्रकूट
चित्रकूट
Published by: gaurav gaurav
Updated Mon, 03 Jun 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
आग बुझने के बाद 10 बजकर 24 मिनट पर ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई- हावड़ा रेलमार्ग पर सोमवार की सुबह लोकमान्य तिलक से दरभंगा जा रही सुपरफास्ट पवन एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में आग लगने से हड़कंप मच गया। मानिकपुर से इलाहाबाद के बीच कटैया डांडी के पास एस-3 कोच के ब्रेक बाइडिंग में आग देख यात्रियों ने ड्यूटी पर मौजूद टीसी व पुलिसकर्मियों को जानकारी दी।
इसके बाद यात्रियों ने चेन पुलिंग की और बरगढ़ स्टेशन पर ट्रेन रूकने लगी। ट्रेन के धीमा होते ही यात्री अपना सामान लेकर कूदने लगे पूरे स्टेशन पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही बरगढ़ स्टेशन पर ही रेल कर्मियों ने तत्काल बोगी पर सुलग रही आग को नियंत्रित कर लिया। जिससे कोई हताहत नहीं हो पाया और लगभग एक घंटे बाद ट्रेन को सुरक्षित इलाहाबाद की ओर रवाना कर दिया गया।
11061 डाउन पवन एक्सप्रेस सोमवार को सुबह मुंबई से विहार के दरभंगा जा रही थी। मानिकपुर जंक्शन चित्रकूट से ट्रेन चलने के बाद ट्रेन का अगला स्टापेज नैनी प्रयागराज में था। सुबह लगभग 9 बजकर 19 मिनट पर बजे पवन एक्सप्रेस कटैयाडांडी रेलवे स्टेशन से इलाहाबाद की ओर जा रही थी तभी अचानक कटैयाडांडी व बरगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन की एस-3 स्लीपर बोगी में ब्रेक शू के पास से धुआं उठता नजर आया।
विज्ञापन
यह देखकर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इसकी जानकारी होते ही पूरी बोगी के यात्री दहशत में आ गए। कुछ ही देर में बोगी के निचले हिस्से में आग लग गई। लपटें उठती देख कर आनन-फानन में चेन पुलिंग कर यात्रियों ने ट्रेन रोकी। ट्रेन बरगढ़ स्टेशन पर रुक गई। स्टेशन पर ट्रेन धीमी होने पर ही दहशत में आए यात्री कूदने लगे। रेल ट्रैक व स्टेशन पर अफरा तफरी का माहौल रहा।
ट्रेन जैसै ही स्टेशन के पास रूकी तो स्टेशन पर मौजूद रेलवे तकनीकी स्टाफ ने दौड़कर अग्निशमन यंत्रों के माध्यम से आग पर काबू पाया। इसके बाद ही यात्रियों ने राहत की सांस ली। स्टेशन मास्टर बरगढ़ अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि जबलपुर में चेकिंग के बाद ट्रेन आगे बढ़ाई गई थी। आग लगने का फिलहाल कारण ब्रेक बाइंडिंग होना है। ब्रेक शू में दिक्कत से ऐसी स्थिति बनी थी। आग लगने के बाद करीब एक घंटे तक ट्रेन रूकी रही। आग बुझने के बाद 10 बजकर 24 मिनट पर ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।