{"_id":"600473528ebc3e2e7045a00f","slug":"patient-dies-due-to-lack-of-treatment-due-to-lack-of-doctor-chitrakutt-news-knp6065545165","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर न मिलने से इलाज के अभाव में मरीज की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टर न मिलने से इलाज के अभाव में मरीज की मौत
विज्ञापन
मानिकपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को इलाज के अभाव में एक वृद्ध की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल में समय से डॉक्टर न मिलने का आरोप लगाया।
मानिकपुर विकास खंड के चुरेह केसरूआ मजरा दराई निवासी महिपाल यादव (65) को रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। वृद्ध के भतीजे सुखचैन ने बताया कि चाचा अचानक बेहोश गए थे, उनको इलाज के लिए मानिक पुर सीएचसी लाए तो वहां पर कोई डॉक्टर नहीं था।
कर्मियों ने बताया कि डॉक्टर स्वास्थ्य मेले में गए हैं। सीएमएस इम्तियाज खान को जानकारी दी। इसके बाद सीएमओ को फोन किया तो उन्होंने एक घंटे बाद डॉक्टरों को भिजवाया।
विज्ञापन
तब तक चाचा की मौत हो गई थी। सीएमओ डॉ. विनोद सिंह ने बताया कि जानकारी होने पर तत्काल डॉक्टरों को मौके पर भेजा गया था। इससे पहले फार्मासिस्टों ने भी वृद्ध का इलाज किया था।