{"_id":"5f0751718ebc3e635313e907","slug":"pati-aur-yuvaraaj-ne-kiya-dushkarm-ka-prayaas-chitrakutt-news-knp570283587","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति और युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति और युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन
चित्रकूट। सीतापुर चौकी इलाके की एक महिला ने पति की सहमति से एक युवक और पति पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि वह घरेलू विवाद के चलते बच्चों के साथ पति से अलग रहती है। दुष्कर्म में सफल न होने पर पति और युवक ने उससे बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद भाग गए। महिला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही है।
चौकी इलाके की महिला के मुताबिक उसकी शादी को 14 साल हो गए हैं। पति अक्सर मारपीट करते थे। शराब के लिए रुपये न देने पर घर से भगाने की धमकी देते थे। इससे तंग आकर वह दोनों बेटियों के साथ अलग कमरे में रहने लगी। इसका मुकदमा भी चल रहा है। चार दिन पहले पति अपने साथ एक युवक को लेकर आए। दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
विरोध कर चिल्लाने पर आसपास के लोग आ गए। तब यह बेरहमी से पीटकर भाग गए। इसके बाद से वह सीतापुर चौकी और कोतवाली के चक्कर लगा रही है। रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही। अब पति व उसके परिजन धमकी दे रहे हैं। इससे वह और बेटियां भयभीत हैं।