फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Parking will be made in Mau and Bargarh area for the fair.

Chitrakoot News: मेले के लिए मऊ व बरगढ़ क्षेत्र में बनेगी पार्किंग

Mon, 05 Jan 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 05 Jan 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Parking will be made in Mau and Bargarh area for the fair.
चित्रकूट। माघ मेला को देखते हुए मऊ व बरगढ़ क्षेत्र में पार्किंग स्थल बनेगी। यह कवायद विशेष स्नान के दिन प्रयागराज मार्ग पर वाहनों को जाम से बचाने के लिए हो रही है। यहां पर अस्थाई रूप से चार पहिया वाहनों को कुछ देर के लिए रोका जा सकता है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह व उप जिलाधिकारी मऊ रामऋषि रमन ने प्रयागराज की सीमा से सटे क्षेत्र में पार्किंग स्थल का जायजा लिया। रविवार को एसडीएम ने बताया कि माघ मेला प्रयागराज के दृष्टिगत आने वाले श्रद्धालुओं की सुगम यातायात व्यवस्था व ठहराव के मद्देनजर बरगढ़ थाना क्षेत्र में वाहन पार्किंग स्थल का निरीक्षण कर संबंधित को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

जरूरत पड़ने पर यहां पर वाहनों को कुछ देर के लिए रोका जाएगा। प्रयागराज से सटे जिले के क्षेत्र होने के कारण यहां पर श्रद्धालुओं का आनाजाना रहता है। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार मऊ रामसुधार सिंह, प्रभारी निरीक्षक बरगढ़ शिवआसरे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed