फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Panic created over rumor of paper leak

Chitrakoot News: पेपर लीक होने की अफवाह पर मचा हड़कंप

Wed, 10 Jan 2024 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 10 Jan 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Panic created over rumor of paper leak
चित्रकूट। शहर के श्रीगंगा प्रसाद जनसेवा इंटर कॉलेज में डीएलएड प्रशिक्षण (बीटीसी) के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान पेपर आउट होने की अफवाह से हड़कंप मच गया। सूचना पर एसडीएम व कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची गई। इस मामले में कालेज गेट के बाहर खड़े एक युवक को पुलिस पकड़ ले गई। युवक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को कॉलेज में डीएलएड, प्रशिक्षण बीटीसी के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही थीं। कालेज के गेट के बाहर परीक्षार्थियों के परिजन भी मौजूद थे। इसी दौरान एक युवक से कुछ लोग मोबाइल पर पेपर की गलत सूचना देने को लेकर बहस करने लगे। तभी उसने चिल्लाकर कहा कि पेपर आउट हो गया है। इससे वहां मौजूद अन्य युवक व परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही केंद्र में एसडीएम सदर सौरभ यादव, सीओ हर्ष पांडेय सहित कोतवाल अजीत पांडेय भी पहुंच गए।
विज्ञापन

मामले की जानकारी कर पुलिस ने केंद्र के बाहर मौजूद युवक व अन्य लोगों से पूछताछ की। यहां मौजूद कुछ युवकों ने पुलिस को बताया कि पकड़ा गया युवक पेपर की सूचनाओं का आदान-प्रदान कर रहा था। जिसको लेकर कुछ युवकों से उसका विवाद भी हुआ था। कोतवाल अजीत पांडेय ने बताया कि कोई पेपर लीक नहीं हुआ था। आरोपी मऊ के देवनारायण पांडेय ने इस तरह की अफवाह फैलाई थीं जिसे पूछताछ के लिए सदर एसडीएम के निर्देश पर कोतवाली लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि किसी तरह के पेपर लीक होने का मामला नहीं सामने आया बल्कि सिर्फ मोबाइल पर पुराने सॉल्वड पेपर को लेकर कुछ युवकों ने अफवाह फैलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed