फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Panchakoshi parikrama after taking a dip in Mandakini

Chitrakoot News: मंदाकिनी में डुबकी लगाकर की पंचकोसीय परिक्रमा

Fri, 15 Sep 2023 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 15 Sep 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Panchakoshi parikrama after taking a dip in Mandakini
चित्रकूट। भदई अमावस्या पर्व में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी में आस्था की डुबकी लगाई। भगवान कामदनाथ के दर्शन कर पंचकोसीय परिक्रमा लगाई। मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुाओं में उत्साह देखा गया। परिक्रमा मार्ग सहित कामदगिरि प्रमुखद्वार में भारी भीड़ श्रद्धालुओं की रही।
विज्ञापन

गुरुवार को भाद्रपद मास अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा। मां मंदाकिनी तट रामघाट में स्नान कर मत्तगजेंन्द्रनाथ मंदिर में शिव जलाभिषेक किया। इसके बाद कामदगिरि की परिक्रमा लगाई। भादौ मास की अमावस्या में हमेशा की तरह इस बार भी 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने रामघाट से जय कामतानाथ, जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए कामदनाथ पहुंचे।
विज्ञापन

दंडवती परिक्रमा लगाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग से व्यवस्था रही। रेलिंग के अंदर ही राम नाम सुमिरन करते हुए परिक्रमा लगा रहे है। देवांगना, कोटतीर्थ, पंपापुर आदि स्थानों से होते हुए भगवान कामदनाथ के दरबार में मत्था टेक पूजा अर्चना की। कई स्थानों पर श्रद्धालु ठहरे रहे। धर्मनगरी के विभिन्न स्थलों का भ्रमण किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भोर में ही मां मंदाकिनी में स्नान कर परिक्रमा लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चित्रकूट। धर्मनगरी के खोही स्थित भागवत पीठ के अंतरराष्ट्रीय भागवत कथा प्रवक्ता आचार्य नवलेश दीक्षित ने बताया कि आदिकवि संत तुलसी दास को चित्रकूट के परिक्रमा मार्ग पर ही भादो मास की अमावस्या के दिन प्रभु श्रीराम, माता सीता और भाई लक्ष्मण के साक्षात दर्शन मिले थे। तभी से इस अमावस्या का विशेष महात्म्य माना जाता है। लोग अपनी आस्था के साथ इस अमावस्या पर इसलिए जरूर आते है कि किसी न किसी स्वरुप में प्रभु के दर्शन हो सके।


चित्रकूट। शुक्रवार को धर्मनगरी के राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर में उप्र के नामचीन रामलीला मंचन के कलाकार एक दिवसीय रामलीला होगी। आयोजक भागवताचार्य नवलेश दीक्षित ने बताया कि शाम छह बजे से देर रात तक रामलीला का मंचन होगा। जिसमें सीता स्वयंबर, धनुष यज्ञ का विशेष मंचन आकर्षण का केंद्र रहेगा।


चित्रकूट। भदई अमावस्या पर कई स्थानों पर श्रद्धालुओं को बिस्कुट, चना व बूंदी बांटी। भक्तों ने श्रद्धालुओं को हलुवा व पानी पिलाया। रामशैय्या मार्ग पर जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव की मौजूदगी में बिस्कुट, बूंदी व चने का वितरण किया। डीसीबी के चेयरमैन पंकज अग्रवाल, बांके बिहारी चौबे मौजूद रहे। सामाजिक संस्था सेवा भारती के सदस्यों ने प्रोफेसर काॅलोनी में स्टाल लगाया। गुरु प्रकाश शुक्ला, राज किशोर शिवहरे, सचिंद्र उपाध्याय, शंकर प्रसाद यादव मौजूद रहे। केसरवानी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रसाद वितरण में लक्ष्मण दास, धर्मेंद्र, रोहित, शिवम मौजूद रहे। गल्ला व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, उप्र उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ओम केसरवानी, गुलाब गुप्ता आदि ने स्टेशन रोड पर प्रसाद वितरण किया। इॅस्कान मंदिर के समस्त स्टॉफ बाला जी मंदिर के संतोष तैलंग, इंद्रकुमार, मनोज द्विवेदी, गोविंद द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed