{"_id":"23fcafa3e75b118a3610b23b7f179e65","slug":"palika-hire-plaser-machine-for-lifting-garbage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचरा उठाने को पालिका ने मंगाई प्लेसर मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचरा उठाने को पालिका ने मंगाई प्लेसर मशीन
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट।
Updated Sat, 06 Jun 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
शहर के लोगों को जल्द जगह-जगह लगे कचरे के ढेर से निजात मिलेगी। कचरा उठाने के लिए पालिका में नई प्लेसर कंटेनर मशीन आ गई है। इससे कूड़ा उठाने में आसानी होगी। वहीं निश्चित जगहों पर कूड़ा डालने के लिए कंटेनर रखवाए जाएंगे। अधिशासी अधिकारी लालचंद्र सरोज ने बताया कि अगर प्रयोग सफल रहा तो और मशीनें मंगाई जाएंगी।
विज्ञापन
वर्तमान में नगर पालिका कर्मी सफाई करके नियत स्थानों पर कचरा डालते हैं। जहां से नगरपालिका के वाहनों खासतौर पर ट्रैक्टरों से कचरा उठाकर शहर से बाहर फें का जाता है। ये वाहन खुले होने से रास्ते में कचरा गिरता रहता है। ऐसे में नई तकनीक वाली प्लेसर कंटेनर मशीन से सहूलियत होगी। नगरपालिका अध्यक्ष नीलम करवरिया और अधिशाषी अधिकारी लालचंद सरोेज ने शुक्रवार को इसका लोकार्पण किया। ईओ ने बताया कि इस मशीन के प्रयोग से मजदूरों और समय दोनों क ी बचत होगी। शहर में जहां- जहां कचरा फैला रहता है, वहां कंटेनर रखवाए जाएंगे। इनसे मशीन पूरा कचरा उठा लेगी।
विज्ञापन