{"_id":"61c9f54eb10d457308581d38","slug":"paddy-is-not-being-weighed-at-purchasing-centers-for-three-days-chitrakoot-news-knp67204857","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंदों पर तीन तीन दिन नहीं तौला जा रहा धान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंदों पर तीन तीन दिन नहीं तौला जा रहा धान
विज्ञापन
फोटो- 8- धान क्रय केंद्र में खरीद न होने पर अपने नंबर आने का इंतजार करते किसान। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। पल्लेदारों और बारदाना की कमी से क्रय केंद्रों पर समय पर किसानों के धान की तौल नहीं हो पा रही है। ठंड के बीच किसान तीन-चार दिन से ट्रैक्टर ट्रॉलियों में धान लेकर केंद्रों पर पड़े हैं। केंद्रों पर छाया और अलाव का इंतजाम भी नहीं किया गया है। तौल न होने और अव्यवस्था पर किसानों और केंद्र प्रभारियों में नोकझोंक हो रही है।
जिले में धान खरीदने के लिए 10 सरकारी केंद्र खोले गए हैं। सभी केंद्रों पर किसान ट्रैक्टर ट्रॉली में धान लेकर पहुंच रहे हैं। ज्यादातर केंद्रों पर छाया की व्यवस्था नहीं है। जिला मुख्यालय स्थित गल्ला मंडी में धान बेचने आए सपहा गांव के किसान राजेश सिंह ने बताया कि तीन दिन से क्रय केंद्र पर पड़े हैं लेकिन तौल नहीं हो रही है। नंबर आने पर तौल की बात कही जा रही है।
कसहाई गांव के किसान अनिल सिंह ने बताया कि एक-एक किसानों की तौल करने में सात से आठ घंटे लग जाते हैं। कसहाई गांव के किसान बलराम ने बताया कि दो दिन केंद्र पर गए थे। तब बताया गया था कि 41 नंबर चल रहा है। बलराम का 58 नंबर है। बाद में धान लाने के लिए कहा गया है। किसानों ने बताया कि पल्लेदारों और बारदाना की कमी लगभग सभी केेंद्रों पर है। इससे ही दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
रविवार को अवकाश होने से केंद्र बंद रहे। कुछ किसान बिना नंबर के ही धान लेकर पहुंच जाते हैं। किसान समय पर आएं तो परेशानी नहीं होगी।-
संजय श्रीवास्तव, खाद्य विपणन अधिकारी