{"_id":"6a1496b2867aca9fae0fe96b","slug":"out-of-control-tractor-runs-over-home-guard-villagers-anger-erupts-following-death-tractor-set-on-fire-in-chit-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot: बेकाबू ट्रैक्टर ने होमगार्ड को कुचला, मौत के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा; ट्रैक्टर में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot: बेकाबू ट्रैक्टर ने होमगार्ड को कुचला, मौत के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा; ट्रैक्टर में लगाई आग
Tue, 26 May 2026 12:07 AM IST
Digvijay Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मऊ (चित्रकूट)
संवाद न्यूज एजेंसी, मऊ (चित्रकूट)
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 26 May 2026 12:07 AM IST
सार
चित्रकूट के मऊ थाना क्षेत्र के कोटरा खाभा गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक होमगार्ड कर्मी की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने ट्रैक्टर में आग लगा दी।
विज्ञापन
बेकाबू ट्रैक्टर ने होमगार्ड को कुचला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चित्रकूट के मऊ थाना क्षेत्र के कोटरा खाभा गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक होमगार्ड कर्मी की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने ट्रैक्टर में आग लगा दी। मृतक होमगार्ड उदित कुमार निषाद (40) अपने भतीजे नन्हे के साथ उसकी दुकान के सामने किसी घर की बाउंड्री के पास खड़े थे। इसी दौरान एक बेकाबू ट्रैक्टर आया और ट्रैक्टर चालक ने पहले नन्हे की ओर मोड़ने की कोशिश की, लेकिन फिर उदित की ओर ट्रैक्टर बढ़ा दिया, इससे वह दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
परिजन उसको लेकर सीएचसी पहुंचे, वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इससे परिजन आग बबूला हो गए और ट्रैक्टर में आग लगा दी। घटना के बाद चालक फरार है। ग्राम प्रधान महेन्द्र बलुआ ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ फहद अली, थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा कर शांत कराया और मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
