फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   other

फोटो- 8

Mon, 31 Aug 2020 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
other
चित्रकूट। हत्या, डकैती समेत कई आपराधिक वारदातों में वांछित 25 हजार के इनामी राजेंद्र पासी को सदर कोतवाली पुलिस टीम ने मुख्यालय में दबोच लिया। इसके पास तमंचा व तीन कारतूस बरामद किए गए। इनामी पर कई थानों में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसपी अंकित मित्तल ने बताया कि रविवार की रात सूचना पर कोतवाली टीम ने शहर के प्रमुख मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। टेल तिराहे के पास पैदल जा रहे संदिग्ध युवक को रोका गया। पुलिस के टोकने पर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि इनामी बदमाश साहबपुर थाना धूमनगंज, जनपद प्रयागराज निवासी राजेंद्र पासी पुत्र सखीचंद्र पासी
विज्ञापन

सात साल से फरार घोषित है। कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि बदमाश 20 वर्षों से अपना पता बदल कर इंदलपुर डांडी थाना नैनी प्रयागराज में रहता था। इसके खिलाफ कर्वी कोतवाली में 1996 में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। बनाड़ी गांव में यह पांच युवकों के साथ किसी की हत्या करने के इरादे से आया था। पुलिस टीम के पहुंचने पर इसने फायरिंग झोंकी थी। तब पुलिस ने पांचों को पकड़ा था। इसके बाद इनामी जमानत पर छूटा था। इसके अलावा प्रयागराज के सिविल लाइन, धूमनगंज, घूरपुर, लालापुर नैनी थाने में डकैती, लूट, धमकी देने व बलवा के एक दर्जन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकूट। पकड़ा गया इनामी राजेंद्र पासी का पुलिस ने कोविड चेकअप कराया। उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। कोतवाल ने बताया कि सभी की जांच कराई जाएगी। बदमाश को न्यायालय में पेश करने के बाद अदालत के आदेश पर पुलिस सुरक्षा में कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed