फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Order for report on six including Revenue Inspector

Chitrakoot News: राजस्व निरीक्षक समेत छह पर रिपोर्ट के आदेश

Sat, 23 Sep 2023 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 23 Sep 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Order for report on six including Revenue Inspector
चित्रकूट। फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के जरिए दूसरे की जमीन बेचने के मामले में न्यायालय ने लेखपाल और राजस्व निरीक्षक समेत छह लोगों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

अधिवक्ता अनुराग द्विवेदी ने बताया कि पहाड़ी थाने के अशोह गांव के निवासी रामकृपाल ने बताया कि उसकी जमीन मऊ के कलचिहा गांव की जमीन को उसके नाम के दूसरे रामकृपाल के बेटे कल्लू व रामसोहावन ने उसका फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया और दूसरों को जमीन बेच दी। इस कार्य में क्षेत्रीय लेखपाल और राजस्व निरीक्षक की मिलीभगत थी। इसकी जानकारी होने पर विरोध कर कई जगह शिकायत की तो आरोपियों ने 9 अप्रैल 2023 को मऊ से अशोह आते समय रास्ते में उसे मारापीटा।
विज्ञापन

पुलिस ने सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। इसके चलते उसने न्यायालय याचिका दाखिल की। विशेष न्यायाधीश दीप नारायण तिवारी ने इस मामले में थाना प्रभारी को उचित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने के लिए आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed