फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Opposition are misleading the public-SP

विपक्षी जनता को कर रहे गुमराह-सपा

Mon, 06 Jun 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला,चित्रकूट
अमर उजाला,चित्रकूट Updated Mon, 06 Jun 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
Opposition are misleading the public-SP
बैठक में बोलते सपा जिलाध्यक्ष भइयालाल यादव। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय पर सपा की मासिक बैठक में जिलाध्यक्ष भइयालाल यादव ने कहा कि जिले के युवा वर्ग के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिस अंदाज में साइकिल यात्रा को सफल बनाया और गांव-गांव जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी उससे विपक्षी घबड़ा गए हैं। सूखे से जूझ रहे जिले में मुख्यमंत्री ने मुफ्त राशन और खाद्य सामग्री का वितरण कराकर किसान और जरू रतमंदों की जो मदद की है
विज्ञापन


वह अभी तक किसी भी सरकार ने नहीं किया। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव ने कहा कि तालाबों का गहरीकरण, हैंडपंपों का रिबोर, खेत तालाब, कुओं की सफाई, चरही निर्माण और टैंकरों से जलापूर्ति कराकर प्रदेश  सरकार ने जल समस्या पर बेहतर काम किया। भाजपा किसानों को गुमराह कर ठगी कर रही है। जनता सब कुछ जान चुकी है और दूसरी बार प्रदेश में सपा की सरकार बनाएगी। 
विज्ञापन


बैठक में जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, गुलाब गुप्ता, रमेेश चंद्र पटेल और ब्लाक प्रमुख चंद्रकिशोर पटेल ने कहा कि पूरे बुंदेलखंड के लिए सपा ने ही सर्वाधिक राहत कार्य किए हैं। इस मौके पर गुलाब खां, भोलानाथ खंगार, फराज खान, हाजी रज्जनअली, मो. नसीम, दादू भाई, पवन पटेल, लल्लू  मोदनवाल, रमेश यादव, शारदा पटेल, लवलेश, रामबाई वर्मा, मो.सलीम और सालिगराम कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed