{"_id":"5991e5e14f1c1baa218b4584","slug":"one-may-fear-dengue-allahabad-referee","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक को डेंगू की आशंका, इलाहाबाद रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक को डेंगू की आशंका, इलाहाबाद रेफर
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Mon, 14 Aug 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती बुखार पीड़ित महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या में हर दिन इजाफा हो रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल में कई मरीज भर्ती हुए। इनमें से एक में डेंगू के लक्षण मिलने पर उसको इलाहाबाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सोमवार को जिला अस्पताल में मानिकपुर निवासी शमीम पुत्र इमरान, हबीब पुत्र सुल्तान, कोलगदहिया निवासी गुलाब पुत्र लवकुश, रमैयापुर निवासी गुड्डू पुत्र लालबहादुर, पप्पू पुत्र संतोष कुमार, चकला निवासी साधू शरण पुत्र नीरज को बुखार होने पर भर्ती कराया गया है। इसके अलावा छीतूपुर निवासी श्यामलाल पुत्र गणेश को भी जिला अस्पताल लाया गया। बताया गया कि उसे चार दिन से तेज बुखार आ रहा है। जांच में प्लेटलेट्स बहुत ही कम मिली। डेंगू की आशंका पर डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
कुछ दिन का ही बचा दवा का स्टाक
जिला अस्पताल में सबसे ज्यादा मरीज बुखार के ही हैं। जिला अस्पताल में आक्सीजन के सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में है, लेकिन दवा का स्टाक कम ही बचा है। आक्सीजन सप्लाई की पाइप लाइन ध्वस्त पड़ी है। सीएमएस डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि कुछ दिन में दवाओं का स्टाक और आ जाएगा। अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी नहीं है।
विज्ञापन