फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   One lakh devotees took a dip in Mandakini on Jyeshtha Amavasya

Chitrakoot News: ज्येष्ठ अमावस्या में एक लाख श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में लगाई डुबकी

Tue, 27 May 2025 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
One lakh devotees took a dip in Mandakini on Jyeshtha Amavasya
चित्रकूट। ज्येष्ठ की सोमवती अमावस्या पर मंदाकिनी में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। भगवान कामदनाथ के दर्शन कर कामदगिरी की परिक्रमा लगाई। गर्मी अधिक पड़ने से परिक्रमा के दौरान गर्म पत्थर होने से श्रद्धालुओं को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस के जवान तैनात रहे। मुहूर्त के अनुसार अमावस्या मंगलवार को भी पड़ रही है। इससे संभावना जताई जा रही है कि दूसरे दिन श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रहेगी।
विज्ञापन

नौतपा की गर्मी में अमावस्या का मुहुर्त दोपहर 12 बजे कर 11 मिनट से शुरू हुआ। तेज धूप के बाद भी श्रद्धालु धर्मनगरी पहुंचे। श्रद्धालुओं ने धर्मनगरी क्षेत्र के जानकीकुंड, सती अनुसाइया आश्रम, हनुमानधारा आदि तीर्थ स्थानों के दर्शन किया। दिगंबर अखाड़ा के महंत दिव्यजीवनदास ने बताया कि सोमवती अमावस्या का मुहुर्त दोपहर 12 बजकर 11 मिनट को शुरू हुआ, मंगलवार की सुबह 8 बजकर 11 मिनट तक है। अमावस्या पर नदी में स्नान कर दान देने से परिवार का कल्याण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed