फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   One laborer died due to bike collision, another injured

Chitrakoot News: बाइक की टक्कर से एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल

Fri, 05 May 2023 01:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
One laborer died due to bike collision, another injured
मानिकपुर (चित्रकूट)। काम कर पैदल घर जा रहे दो मजदूरों को बाइक चालक ने टक्कर मार दी। इसमें एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बुधवार की रात मारकुंडी थाना क्षेत्र के हल्दी डांडी नाला के पास हुई।
विज्ञापन

चितघटी जारौमाफी निवासी लाला कोल (28) और करौंहा मारकुंडी निवासी देवराज उर्फ बाबू पाल (50) राजापुर मजदूरी करने आए थे। बुधवार की शाम मानिकपुर तक बस से पहुंचे। अंधेरा होने पर साधन न मिलने के कारण पैदल दोनों घर जा रहे थे। हल्दी डांडी गांव स्थित नाले के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार ने पहले बाबू, फिर लाला को टक्कर मारकर घायल कर दिया। लाला छिटककर सड़क किनारे पत्थर पर जा गिरा और उसके सिर पर गंभीर चोट आई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाबू पाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक बाइक लेकर भाग गया। राहगीरों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर लाया गया। यहां डाॅक्टर ने लाला की मौत की पुष्टि की। लाला के चाचा बुल्लार ने बताया कि मजदूरी कर घर लौटते समय यह हादसा हो गया। उसके दो पुत्र और एक पुत्री हैं। दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा था। पत्नी गुड़िया देवी और मां कइया देवी बेहाल है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया गया है। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed