फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   One doctor in Chitrakoot, 26 positive including two policemen

चित्रकूट में एक डाक्टर दो पुलिसकर्मी समेत कुल 26 पॉजिटिव

Mon, 24 Aug 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
One doctor in Chitrakoot, 26 positive including two policemen
चित्रकूट/पहाड़ी। जिले में सोमवार को एक डाक्टर व दो पुलिसकर्मी समेत कुल 26 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। ऐसे में अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 496 हो गई है। पहले से पॉजिटिव मरीजों में 12 ने यह जंग जीतकर घर वापसी भी की है। जिले में एक्टिव केस 149 बचे हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डा. विनोद कुमार यादव ने बताया कि सोमवार को 700 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। कुल 727 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 496 है। जिसमें 8 जिला अस्पताल की ट्रूनेट की मशीन की रिपोर्ट है। पांच कर्मचारी न्याय विभाग के हैं। दो नगरपालिका के कर्मचारी हैं। दो पुलिसकर्मी व एक डाक्टर के अलावा दो शहर के हैं। 12 ने यह जंग जीतकर घर वापसी की है। इस प्रकार अब 149 मरीजों का इलाज चल रहा है। सीएमओ ने बताया की 139 टीमों ने 6645 घरों का सर्वे का कार्य किया है। जिसमें 119 मरीज सर्दी, जुखाम, बुखार के पाए गए। जिनके शत प्रतिशत सैंपल टेस्ट कराया गया। अब तक कुल 5157 मरीजों के सापेक्ष 5045 का सैंपल टेस्ट कराया जा चुका है। कोविड चिकित्सालयों की समीक्षा करते हुए यह पाया कि एमसीएच विंग खोह में 116 मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन

उधर जगदगुरु रामभद्राचार्य समेत उनके चार सुरक्षाकर्मियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर धर्मनगरी में प्रार्थनाओं का दौर जारी रहा। बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने अपनी टीम के साथ धर्मनगरी में पूजन किया। सभी ने उनके जल्द स्वस्थ्य होने की प्रार्थना की। खुद जगदगुरु ने वीडियो संदेश भेजकर अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी है। जिसमें बताया कि वह स्वस्थ्य हैं और 10-12 दिन में वह लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed