फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   One bike rider died and another was seriously injured in a collision between two bikes

Chitrakoot News: विदेशी आईडी पर प्रतिबंधित समय में कराया जा रहा नीलकंठ के दर्शन

Thu, 23 Jan 2025 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
One bike rider died and another was seriously injured in a collision between two bikes
कालिंजर (बांदा)। ऐतिहासिक व पौराणिक कालिंजर दुर्ग में प्रतिबंधित समय में विदेशी पर्यटक की आईडी लेकर दर्शन-पूजन कराया जा रहा है। पुरातत्व विभाग पर यहां दुर्ग के सुरक्षा की जिम्मेदारी है। सोशल मीडिया में रात में नीलकंठ की पूजा करते वीडियो वायरल हुआ है। वहीं इसकी शिकायत करने वाले के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश राजपूत, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा कमलाकांत द्विवेदी, अशोक राजपूत, नीलांशु त्रिवेदी, कोमल कुशवाहा, धीरज मिश्रा, अखिलेश द्विवेदी, रोहित त्रिवेदी आदि ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि कालिंजर दुर्ग में पुरातत्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी सुरक्षा में सेंध लगा रहे हैं। कहा कि बुंदेलखंड की यह पौराणिक व ऐतिहासिक धरोहर है। पुरातत्व विभाग की इस विरासत की देखरेख एवं सुरक्षा की संपूर्ण जिम्मेदारी है। पुरातत्व विभाग के संरक्षण सहायक सत्येंद्र कुमार की अगुवाई में कई कर्मचारी यहां नियुक्त हैं। यहां दर्शन पूजन के लिए शाम 6:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक का समय प्रतिबंधित है। कोई भी सामान्य व्यक्ति इस समय पर यहां प्रवेश नहीं कर सकता। प्रतिबंधित होने के बावजूद सुविधा शुल्क लेकर प्रवेश कराया जाता है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि नीलकंठ मंदिर में रात्रि में तमाम प्रकार के तंत्र-मंत्र व साधना आडंबर आदि कराया जाता है, जिसके प्रमाण के रूप में सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम आईडी में विदेशी नागरिक को देखा गया। यह विदेशी आईडी से स्क्रीनशॉट लिए गए। सोशल मीडिया पर डाला गया तो पुरातत्व विभाग से धमकी मिलने लगी। शिकायत करने वाले नीलांशु त्रिवेदी के विरुद्ध कालिंजर थाने में तहरीर दी गई। कहा कि घटना संवेदनशील है और स्मारक को क्षति पहुंच सकती है। इसमें कई कर्मचारी व उनके साथ के अन्य लोगों की भूमिका संदिग्ध है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाए। कालिंजर दुर्ग में विदेशी आईडी में समय रात 10 बजे से साढ़े तीन बजे के बीच दुर्ग पर एक विदेशी सैलानी सहित कई लोगों की नीलकंठ मंदिर के अंदर की फोटो एवं बाहर की फोटो वायरल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed