{"_id":"5fb6ae598ebc3e9bbf6b4a8e","slug":"one-and-a-half-million-cheated-out-of-the-victim-s-account-in-chitrakoot-chitrakutt-news-knp595101219","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट में दुष्कर्म पीड़िता के खाते से धोखा देकर निकाले डेढ़ लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट में दुष्कर्म पीड़िता के खाते से धोखा देकर निकाले डेढ़ लाख
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की दुष्कर्म पीड़िता को कानूनी कार्यवाही के बाद मिले तीन लाख रुपये में गांव के ही कुछ युवकों ने धोखा देकर डेढ़ लाख रुपये बैंक खाते से निकाल लिया। अब दुष्कर्म पीड़िता व उसके परिजन रुपये के लिए दर-दर भटक रहे हैं। आरोप यह भी लगाया कि यह रकम दिलवाने के नाम पर अन्य दो युवकों ने उससे 50- 50 हजार रुपये कर्ज लिया है वह भी अब नहीं लौटा रहे हैं।
बृहस्पतिवार को पीड़ित पिता ने पुलिस अधीक्षक को लिखे पत्र में बताया कि उसकी पुत्री के साथ गांव के कुछ युवकों ने दुष्कर्म किया था। जिसकी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। इस मामले में कानूनी कार्यवाही होने के बाद पुत्री के नाम शासन से आर्थिक मदद के रूप में तीन लाख रुपये उसके खाते में भेजा गया था। जिसकी जानकारी गांव के एक युवक को होने पर उसकी पुत्री को मजदूरी के नाम पर खेत काटने ले गया। बहला फुसलाकर इलाहाबाद बैंक रामनगर ले जाकर उसके खाते से एक लाख 40 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफ र करवा लिया। रुपये नगद नहीं निकाले जिससे उसकी पुत्री को रुपये लेने की जानकारी नहीं हो सकी। कुछ दिन बाद खाते से रुपये निकालने पहुंचा तो बैलेंस कम होने पर इसकी जानकारी हुई। गांव आकर पुत्री से पूरी जानकारी मिली तो आरोपी से रुपये देने को कहा गया।
पीड़ित परिजनों ने बताया कि आरोपी ने रुपये देने से इंकार कर धमकी दी जिस पर गांव के दो युवकों ने उसे रुपये दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद उन दोनों युवकों ने भी कर्ज के रूप में 50-50 हजार रुपये लिये। अब दोनों भी वह रुपये नहीं लौटा रहे हैं। जिससे पीड़ित परिजन बेहद परेशान हैं। पुलिस अधीक्षक से मामले की रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपियों से रुपये दिलाने की मांग की है।