फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Old man and girl die due to fever, eight patients admitted

Chitrakoot News: बुखार से वृद्ध व बच्ची की मौत, आठ मरीज भर्ती

Sun, 17 Sep 2023 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 17 Sep 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Old man and girl die due to fever, eight patients admitted
चित्रकूट। बुखार होने पर परिजनों ने वृद्ध व बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को अपने घर ले गए। इसके अलावा डायरिया व बुखार से ग्रसित आठ मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए।
विज्ञापन

कर्वी कोतवाली अंतर्गत चकला निवासी मिथलेश (65) को बुखार के चलते शुक्रवार की शाम को परिजनों ने भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिवरामपुर चौकी क्षेत्र बिहारा गांव निवासी पप्पू की चार वर्षीय पुत्री मंदाकिनी को बुखार के चलते पिता ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा भैसौंधा निवासी कमलेश की चार वर्षीय पुत्री रूपाली, रैपुरा निवासी रमेश की 18 वर्षीय पुत्री पूजा, कर्का पडरिया निवासी गुरू प्रसाद (22), कसहाई रोड निवासी रामानंद का 14 माह का पुत्र रचित, बनी दुबारी निवासी माता प्रसाद का दो वर्षीय पुत्र शिवम, कर्वी माफी निवासी रामनरेश (40), बनाड़ी निवासी प्रकाश सिंह की चार वर्षीय पुत्री श्वेता, शंकर बाजार निवासी राजू (25) व रानीपुर भट्ट निवासी सविता (24) को उल्टी दस्त व डायरिया के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed