{"_id":"e2ff25580089952df982bac75bccc89f","slug":"officers-dont-sit-in-offices-give-attention-on-work-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘कार्यालयों में ही न बैठे रहें अफसर, कार्यों को भी देखें’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘कार्यालयों में ही न बैठे रहें अफसर, कार्यों को भी देखें’
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Sun, 21 Jun 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक रविवार को हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के अफसरों से कहा कि धर्मनगरी में पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता से काम कराएं। अधिकारी धन का दुरुपयोग न करें और क्षेत्र में जाकर कार्यों को भी देखें। कार्यालयों में ही न बैठे रहें।
बैठक में सांसद ने कहा कि जो भी काम हों, वे समयबद्ध ढंग से पूरे किए जाएं। समय ज्यादा लगने पर लागत बढ़ती है। बुंदेलखंड प्रदेश का सबसे पिछड़ा इलाका है, यहां के विकास को मिली धनराशि का पूरा और सही प्रयोग होना चाहिए। परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण ने जिले में चल रही योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बताया कि चिल्लीमल पंप कैनाल में पंप हाउस का निर्माण मनरेगा के तहत सिंचाई विभाग द्वारा कराया जाएगा। इसका सत्यापन करा लिया गया है। इंदिरा आवास योजना के तहत धनराशि प्राप्त हो गई है।
आईडब्लूएमपी में चल रही परियोजनाओं के कार्यों की जांच तकनीकी टीम से कराई गई है। उन्होंने बताया कि सत्यापन में ये कार्य सही पाए गए हैं। इस पर सांसद ने तकनीकी टीम के सदस्यों राजकुमार और सुरेश राय को सत्यापन कार्यों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सांसद ने एक्सरे मशीन ठीक कराने, रिबोर और नए हैंडपंपों की सूची उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। अफसरों से कहा कि ठीक ढंग से सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाया जाए। जिलाधिकारी नीलम अहलावत ने सांसद को भरोसा दिया कि इसका पालन कराया जाएगा। बैठक में मानिकपुर विधायक चंद्रभान सिंह पटेल, ब्लाक प्रमुख पहाड़ी सुमन देवी, मानिकपुर श्यामबिहारी समेत निगरानी समिति के सदस्य और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विद्युतीकरण योजना में शामिल किए जाएं छोटे गांव-मजरे
बैठक में सांसद को जानकारी दी गई कि राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना का काम पूर्व की कार्यदायी संस्था से लेकर अब आगरा की एक संस्था को दिया गया है। इस पर सांसद ने इसमें छोटे गांव-मजरों को भी शामिल करने को कहा। साथ ही छीबों में जर्जर तारों को बदलने के निर्देश दिए।