फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Of two million jobs by swindle swindle

नौकरी का झांसा देकर दो लाख की ठगी

Sun, 02 Oct 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Sun, 02 Oct 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Of two million jobs by swindle swindle
प्रतीकात्मक।

धर्मनगरी में साधु के भेष में आए एक वृद्ध ने दूसरे वृद्ध के लड़के को रेलवे विभाग में नौकरी दिलाने के पर दो लाख रुपये की चपत लगा दी। ठगी का शिकार वृद्ध ने पत्र देकर पुलिस को घटना की जानकारी दी है।  

विज्ञापन


चंद्रभान पुत्र परीक्षित निवासी धर्मनगरी बनवासी वैदेही वाटिका जानकीकुंड ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ वनवासी राम मंदिर में दर्शन करने के लिए कई साल से जाते हैं। वहां पर एक साधु मिला। परिचय होने पर रोज मिलने लगे। उसने बताया कि वह रेलवे विभाग में उच्चाधिकारी था।
विज्ञापन


कई युवकों को रेलवे में नौकरी दिलवाई है। उसके झांसे में आकर उन्होंने लड़के परमानंद की नौकरी लगवाने के लिए दो लाख रुपये बैंक से निकाल कर दे दिए। रुपये लेने वाले वृद्ध ने बेटे परमानंद के साथ झांसी जाने की बात कही। बांदा स्टेशन पहुंचने पर वह अचानक गायब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसका पता लगाने पर जानकारी नहीं हो रही है। चंद्रभान ने ठगी करने वाले वृद्ध का पता लगाकर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पुलिस अधिकारियों से की है। इस मामले में नया गांव एसडीओपी पीएल अवस्थी ने बताया कि तहरीर मिली है। इसकी जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed