{"_id":"50dc8af3c1f35370da8e95e3500052ad","slug":"nss-students-dump-road-in-kchharpurwa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कछारपुरवा में एनएसएस छात्रों ने पाटे गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कछारपुरवा में एनएसएस छात्रों ने पाटे गड्ढे
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Thu, 08 Jan 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट इंटर कालेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के
विज्ञापन
छात्रों ने सड़क किनारे के गड्ढों में मिट्टी डालकर समतलीकरण किया।
कछारपुरवा गांव में लगे विशेष शिविर में 48 बच्चों ने शिरकत की।
श्रमदान के बाद बौद्धिक सत्र की शुरुआत हुई। एनएसएस के लक्ष्य गीत से शुरुआत हुई। बौद्धिक सत्र के मुख्य वक्ता प्रधानाचार्य अशोक सिंह पटेल ने बच्चों से स्वयं प्रेरणा से काम करने को कहा।
कहा कि इससे समाज और दर्शक भी आपसे प्रेरणा लेंगे। राष्ट्रीय सेवा योजना समाज को सेवा का भाव सिखाती है। इसमें त्याग और सहयोग की भावना छिपी होती है।
अध्यक्षता कर रहे पंकज अग्रवाल का कहना था कि देश के हर नागरिक को देशसेवा करनी चाहिए। अपने माता-पिता और गुरुओं का सम्मान भी जरूरी है। कार्यक्रम अधिकारी लालमन ने लोगों का आभार व्यक्त किया।