फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Now Mandakini will be clean, MNREGA will rejuvenate it.

Chitrakoot News: अब मंदाकिनी होगी निर्मल, मनरेगा से होगा कायाकल्प

Thu, 29 Jan 2026 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Now Mandakini will be clean, MNREGA will rejuvenate it.

विज्ञापन
चित्रकूट। पवित्र मंदाकिनी नदी को स्वच्छ और निर्मल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी की पहल पर अब इस पवित्र नदी की सफाई होगी। यह कार्य मनरेगा के तहत कराया जाएगा। बुधवार को डीएम ने बैठक में मनरेगा के जिला कार्यक्रम अधिकारी को मंदाकिनी की सफाई की कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। वहीं बैठक में जल निगम (नगरीय) तथा क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (बांदा) के निरंतर अनुपस्थित रहने पर मंडलायुक्त चित्रकूटधाम मंडल ने इन विभागों के विरुद्ध पत्र भेजने के निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में वन विभाग और जिला गंगा समिति के जिला परियोजना अधिकारियों ने नदी में सीधे गिरने वाले नालों की जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि विकास खंड कर्वी से पांच और विकास खंड पहाड़ी से छह नाले सीधे मंदाकिनी में गिर रहे हैं। इन नालों की पहचान सर्वेक्षण के माध्यम से कर ली गई है। अब इन नालों को बंद करने और नदी की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन

----------

मनरेगा के माध्यम से होगा कार्य
जिलाधिकारी की इस पहल के बाद, मंदाकिनी की सफाई का कार्य मनरेगा योजना के तहत कराया जाएगा। मनरेगा के माध्यम से स्थानीय श्रमिकों को रोजगार भी मिलेगा और नदी के कायाकल्प का कार्य भी संपन्न होगा। यह परियोजना न केवल पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि स्थानीय समुदाय के लिए भी लाभकारी सिद्ध होगी। नदी की सफाई से आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की समस्या का भी समाधान होने की उम्मीद है, जिससे जनजीवन सुगम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------

नदी किनारे होगा पौधरोपण
जिलाधिकारी ने गत वर्ष निर्मित किए गए 50 ग्राम वनों की भी समीक्षा की। उन्होंने डीसी मनरेगा को आगामी बैठक में रोपित किए गए पौधों की अद्यतन स्थिति और उनके फोटोग्राफ्स प्रस्तुत करने का निर्देश दिए। सिंचाई विभाग को मंदाकिनी नदी के किनारे 50 मीटर तक की भूमि को चिह्नित करने और बाहरी सीमा से पौधरोपण के लिए संबंधित तहसीलों को मैपिंग भेजने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, मोहना नाला के समीप भी पौधरोपण की कार्ययोजना तैयार करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed