फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Now, data will be examined from 2014, the number of accused and the amount of scam may increase.

Chitrakoot News: अब 2014 से आंकड़ों की होगी जांच, बढ़ सकते आरोपी व घोटाले की राशि

Tue, 23 Dec 2025 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 23 Dec 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Now, data will be examined from 2014, the number of accused and the amount of scam may increase.
12 साल के रिकाॅर्ड की जांच के दायरे में भी आएंगे चार कोषाधिकारी
विज्ञापन


सुधीर अग्रवाल

चित्रकूट। कोषागार घोटाले में अब पिछले 12 साल के रिकाॅर्ड की जांच कराई जाएगी। अब तक सिर्फ 2018 से अभी तक की जांच हो रही थी। कोषागार विभाग व एसआईटी का मानना है कि पूर्व के आंकड़ों का मिलान करने से पूरा घोटाला सामने लाने में मदद मिलेगी।

कोषागार घोटाला मामला सामने आने के दौरान ही यह बात सामने आई थीं कि जांच का दायरा बढ़ना चाहिए क्योंकि पहले भी घोटाले की आश्ंका थी। अब तक 10 ऐसे मृतकों के खाते मिले हैं जिनका संचालन बिचौलिए या कोई अन्य कर रहा है। 2014 से जांच शुरू होगी तो दायरे में वर्तमान कोषाधिकारी रमेश सिंह के साथ कमलेश कुमार, शैलेश कुमार व संपूर्णानंद भी आएंगे। सूत्रों के अनुसार जांच टीम शैलेश, कमलेश व रमेश से पूछताछ कर चुकी है। अब जल्द ही संपूर्णानंद को भी बुलाया जा सकता है। एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जांच में जहां भी संदेह होगा तो उसका दायरा तो बढाया ही जाएगा।
विज्ञापन


विधान सभा में सपा विधायक अनिल प्रधान द्वारा कोषागार घोटाले की जांच का मुद्दा उठाए जाने का जवाब कोषागार विभाग के अपर मुख्य सचिव से मांगा गया है। इसके बाद अपर मुख्य सचिव लखनऊ का पत्र मंगलवार को जिला मुख्यालय में मिला है। इसी आधार पर सुबह से लेकर शाम तक कोषागार विभाग में अपर जिलाधिकारी व वरिष्ठ कोषाधिकारी के साथ एसआईटी की टीम जवाब तैयार कराती रही। इस बीच मंगलवार को पेंशनर कमला देवी की जमानत अर्जी जिला जज कोर्ट ने खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed