{"_id":"681cf3efbf5c04ec7905be58","slug":"now-apply-for-pm-housing-by-15-may-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-115698-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: पीएम आवास के लिए अब 15 मई तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: पीएम आवास के लिए अब 15 मई तक करें आवेदन
विज्ञापन
चित्रकूट। प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे की तारीख शासन ने बढ़ाकर 15 मई कर दी है। अभी तक करीब 74377 लोगों को आवास देने के लिए सर्वे किया जा चुका है।
शासन ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए दिसंबर 2024 में सर्वे शुरु कराया था। पहली बार स्वयं से सर्वे करने का विकल्प दिया गया है। विभागीय कर्मचारी भी सर्वे में लगे हुए हैं। जिला विकास अधिकारी सच्चिदानंद प्रसाद ने बताया कि विकास खंड कर्वी में कर्मचारियों ने 19902 लोगों का आवास के लिए आनलाइन सर्वे किया है। स्वयं से 1853 लोगों ने किया है। इसी तरह मानिकपुर में कर्मचारियों ने 10022 और स्वयं से 4934, मऊ में 8253 और 2939, पहाड़ी में 11650 और 5000, रामनगर में 5960 और 3864 लोगों ने पात्र होने का दावा करते हुए सर्वे किया है। बताया कि इसके लिए शासन ने 30 अप्रैल अंतिम तिथि रखी थी, लेकिन फिर से 15 दिन बढ़ा दिया है। बताया कि सभी बीडीओ को छूटे लोगों का सर्वे कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
बताया कि पिछले वर्ष प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 38336 आवास स्वीकृत हुए थे। इसमें से 37889 आवास पूरे हो गए हैं। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 11933 आवास स्वीकृत हुए थे। इसमें से 11102 आवास बन गए हैं। शेष आवासों को पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।