फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Notice to Lekhpal and Kanungo for inheritance by showing living person as dead

Chitrakoot News: जिंदा को मृत दिखा वरासत करने में लेखपाल व कानूनगो को नोटिस

Sat, 12 Jul 2025 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Notice to Lekhpal and Kanungo for inheritance by showing living person as dead
चित्रकूट। एक जिंदा किसान को मृत दिखा कर उसकी जमीन को गलत तरीके से दूसरे के नाम वरासत करने के मामले में कानूनगो व लेखपाल को नोटिस जारी की गई है। साथ ही दूसरे का वरासत से नाम हटाने की प्रक्रिया शुरु हो गई है।
विज्ञापन

विकास खंड पहाड़ी के परसौंजा निवासी देवनरायण ने बताया कि लेखपाल प्रेमचंद्र व कानूनगो अतुल मिश्रा ने गलत तरीके से उसको मृत दिखाकर उसकी जमीन खाता संख्या 450 को गांव के ही आकाश श्रीवास व उसकी मां कुमुद बाई के नाम इसी साल फरवरी माह में वरासत कर दिया था। पांच जुलाई को आनलाइन खतौनी निकलवाने पर उसको जानकारी हुई तो उसने डीएम, एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। जिस पर तहसीलदार चंद्रकांत तिवारी को जांच करने के निर्देश दिए गए थे। जाचं में नाम में कुछ मिलान की वजह से गड़बड़ी की बात सामने आई है। तहसीलदार ने बताया कि वरासत को निरस्त कर किसान के नाम जमीन करने का काम शुरु हो गया। लेखपाल व कानूनगो को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। सही जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed