{"_id":"5f8098a18ebc3e9b9d117e3a","slug":"notice-sent-to-the-victim-s-house-in-chitrakoot-chitrakutt-news-knp587508587","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट : दुष्कर्म पीड़िता के घर नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट : दुष्कर्म पीड़िता के घर नोटिस चस्पा
विज्ञापन
चित्रकूट। पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति पर दुष्कर्म का आरोप लगानी वाली महिला के आवास पर लखनऊ पुलिस ने नोटिस चस्पा की है। महिला और उसकी बेटी पर लखनऊ के एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि इन लोगों ने टाटा सफारी की खरीद का पूरा भुगतान नहीं किया है। इस पर पुलिस ने उसे 11 अक्तूबर तक बेचनामा का सबूत समेत लखनऊ तलब किया है।
लखनऊ के सरोजनी नगर कोतवाली की पुलिस टीम बृहस्पतिवार की शाम चित्रकूट पहुंची, लेकिन दुष्कर्म पीड़िता महिला के घर ताला लगा था। इस पर पुलिस टीम ने महिला के आवास पर नोटिस चस्पा की।
लखनऊ के सरोजनी नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि टाटा सफारी की खरीद में पूरा भुगतान न करने का आरोप लगाकर लखनऊ निवासी दिनेश त्रिपाठी ने महिला और उसकी बेटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
आरोप है कि महिला ने छह लाख की गाड़ी खरीदी, लेकिन सिर्फ एक लाख रुपये का ही भुगतान किया। बाकी की रकम नहीं दी है। इसमें महिला पक्ष की ओर से पहले बताया गया था कि सौदा एक लाख रुपये का ही हुआ था, जिसका बेचनामा उसके पास है।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इसी बेचनामा व गवाह के साथ बयान देने के लिए महिला और उसकी बेटी को सरोजनी नगर कोतवाली में 11 अक्तूबर तक आने को कहा है, जिससे अभियोजन की विवेचना में विधिक कार्यवाही की जा सके।