फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   notice

पांच शिक्षकों को सेवा समाप्ति का नोटिस, होगी रिकवरी

Wed, 04 Sep 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
notice
फर्जी डिग्री से नौकरी हासिल करने वाले शिक्षकों की एसआईटी जांच रिपोर्ट आने पर जिले के शिक्षकों में हड़कंप मच गया है। संदिग्ध 9 शिक्षकों में पांच के कागजात फर्जी होने की पुष्टि रिपोर्ट मिलते ही उन्हें सेवा समाप्ति की नोटिस जारी कर दी गई है। शेष चार के बारे में फिलहाल अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। सेवा समाप्ति की जारी नोटिस वाले शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी और इनसे रिकवरी भी की जाएगी। यह सब वर्ष 2009 से जिले में नौकरी कर रहे हैं।
विज्ञापन

मामला सत्र 2004-05 का है। जब आगरा स्थित एक विश्वविद्यालय से बीएड की डिग्री लेने वालों की डिग्री फर्जी होने की शिकायत पूरे प्रदेश स्तर पर हुई। तत्कालीन सरकार ने इस जांच को एसआईटी को सौंप दिया। एसआईटी की जांच में चित्रकूट जिले के 9 शिक्षक इस जांच के घेरे में आए। इसके बारे में अमर उजाला ने कई बार खबरें प्रकाशित कीं। इसी जांच की रिपोर्ट पहले जो आई थी उसमें 9 शिक्षकों की डिग्री संदिग्ध थी जिन्हें एसआईटी के सामने प्रस्तुत किया गया था। अब एसआईटी की जांच पूरी होने पर 5 शिक्षकों की डिग्री फर्जी होने का दावा एसआईटी ने किया है। इसी की रिपोर्ट जिला मुख्यालय भेजी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को इसकी रिपोर्ट के आते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। बीएसए प्रकाश सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर सोतीपुरवा विद्यालय में तैनात शिक्षक सुमन देवी, कुम्हारनपुरवा पहाड़ी विद्यालय के चंद्रभान, बिहरवां पहाड़ी विद्यालय के कमलेश कुमार, लमियारी पहाड़ी विद्यालय के रामगोपाल व बाबूपुर पहाड़ी विद्यालय के राघवेंद्र कुमार को सेवा समाप्ति की नोटिस जारी कर दी गई है। अन्य चार के खिलाफ फिलहाल अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed