फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Not content with enhanced honorarium will perform in Delhi

बढ़े मानदेय से संतोष नहीं अब दिल्ली में होगा प्रदर्शन

Sun, 06 Nov 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 06 Nov 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Not content with enhanced honorarium will perform in Delhi
अधिवेशन में बोलतीं आंगनबाड़ी पदाधिकारी - फोटो : amar ujala
आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का अधिवेशन रविवार को शहर के गल्ला मंडी में किया गया। जिसमें सभी ने मिलजुलकर समस्याओं के निस्तारण के लिए संघर्ष करने का एलान किया। साथ ही पिछले माह लगातार चले आंदोलन की सफलता पर प्रदेश सरकार द्वारा मानदेय बढ़ाने की मांग माने जाने पर खुशी जताई।
विज्ञापन



हालांकि कहा गया कि मांग के अनुरूप मानदेय नहीं बढ़ाया गया है। अब दिल्ली में 10 और 11 नवंबर को  प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं इस दौरान हुए चुनाव में  अमृता चतुर्वेदी को जिलाध्यक्ष मनाया गया।
विज्ञापन



अधिवेशन में प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष सुनंदा तिवारी ने कहा कि आंदोलन करने के बाद भी प्रदेश सरकार द्वारा मात्र 800 रुपये मानदेय बढ़ाया गया है। इससे कार्यकत्रियों में असंतोष हैं। संगठित होकर नये आंदोलन की तैयारी करें। फिलहाल प्रदेश सरकार ने तो अपना काम कर दिया है। जिससे कुछ राहत मिली है लेकिन इसे बढ़वाने के लिए दिल्ली में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सके बाद उन्होंने पुरानी कार्यकारणी भंग कर नवीन कमेटी का गठन कराया। जिसमें जिलाध्यक्ष अमृता चतुर्वेदी, मंत्री रशीदा बेगम, संरक्षक मुन्ना श्रीवास्तव को बनाया गया। इसी दौरान अधिवेशन में पूर्व में संघ के कार्यों की समीक्षा की गई। कार्यक्रम का संचालन रेखा सिंह ने किया।

इस मौके पर महोबा जिलाध्यक्ष माया सिंह, आरती सिंह,  सविता रैकवार,  मंजू चौरसिया, उर्मिला गुप्ता, शैल श्रीवास्तव, सविता पांडेय, रूपा देवी, राधा देवी, संतोष सिंह, रूपा देवी आदि मौजूद रही। पहाड़ी ब्लाक अध्यक्ष रेखा सिंह, कर्वी नगर अध्यक्ष ज्ञानमती, मानिकपुर अध्यक्ष सावित्री सिंह को बनाया गया।

आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ में दो फाड़-चित्रकूट। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ दो खेमों में बंट गया है। संघ की निवर्तमान अध्यक्ष ऊषा द्विवेदी ने आरोप लगाया है कि उनके बिना जानकारी के यह अधिवेशन और बुलाई गई है। जिसमें मात्र एक सैकड़ा कार्यकत्रियां मौजूद रही। यहां हुए चुनाव की जानकारी सभी को नहीं दी गई। अनुशासनहीनता करने पर महामंत्री अमृता चतुर्वेदी को महामंत्री पद से हटाया जाता है। इसके साथ ही छह महीने के लिए जिला कार्यकारणी भंग की जाती है।



इस मामले में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अमृता चतुर्वेदी ने बताया कि प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष के सामने संघ की निवर्तमान अध्यक्ष तीन साल के वित्तीय खर्च का हिसाब नहीं दे पाई। जिससे उन्हेें हटाकर नया चुनाव कराया गया है। जिसमें सर्वसम्मत से उन्हें अध्यक्ष चुना गया है। दोनों पदाधिकारियों ने एक दूसरे को संघ से निकाले जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed