{"_id":"15239d1e0d59c1fedfbdba3dad288a04","slug":"no-training-after-two-years-of-selection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चयन के दो वर्ष बाद भी प्रशिक्षण नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चयन के दो वर्ष बाद भी प्रशिक्षण नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट
Updated Wed, 17 Jun 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की अगुवाई में अनुदेशकों ने बुधवार को जिलाधिकारी नीलम अहलावत को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इसमें चयन के दो वर्ष बाद भी प्रशिक्षण न दिए जाने पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
जिला मीडिया प्रभारी श्याम सुंदर यादव ने बताया कि परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कला शिक्षा, शारीरिक और स्वास्थ्य शिक्षा तथा कार्य अनुभव शिक्षा के अंशकालिक अनुदेशकों का वर्ष 2013 में चयन हुआ था। उन्हें 16 मई से 30 जून 2013 तक प्रशिक्षण दिया जाना था। कई जगह अनुदेशकों की ट्रेनिंग करा दी गई लेकिन जिले में सिर्फ कंप्यूटर शिक्षा के अनुदेशकों की ट्रेनिंग कराई गई पर उनकी भी तैनाती नहीं हुई।
विज्ञापन
इसके अलावा कला, गृह विज्ञान, कृषि और शारीरिक शिक्षा के अनुदेशकों की ट्रेनिंग अभी तक नहीं हुई। अन्य जगहों में जहां तीन पदों के लिए काउंसलिंग हुई वहीं जिले में सिर्फ एक पर। दो माह से मानदेय भी नहीं मिला है। अनुदेशकों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर समस्याओं पर ध्यान देने का अनुरोध किया है। इस दौरान जितेंद्र त्रिपाठी, शुभलेश कुमार सिंह, शिवशंकर उपाध्याय, श्रीकेशन, सुरेंद्र कुमार सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन