फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   No honorarium for nine months; festival dampened for 42 *Rozgar Sevaks*

Chitrakoot News: नौ महीने से नहीं मिला मानदेय, 42 रोजगार सेवकों का फीका त्योहार

Thu, 27 Aug 2026 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
No honorarium for nine months; festival dampened for 42 *Rozgar Sevaks*
फोटो 27 सीकेटीपी-18- सभागार कक्ष के बाहर खड़े रोजगार सेवक। संवाद
फोटो 27 सीकेटीपी-18- सभागार कक्ष के बाहर खड़े रोजगार सेवक। संवाद
विज्ञापन


-मानदेय नहीं मिलने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी

मानिकपुर (चित्रकूट)। ब्लॉक व ग्राम पंचायतों में तैनात 42 रोजगार सेवकों को नौ महीने से मानदेय नहीं मिला है। इससे उनका त्योहार फीका हो गया है। उनका कहना है कि मानदेय ही नहीं है तो कैसे त्योहार मनाएं। नाराज रोजगार सेवकों ने बृहस्पतिवार को मानदेय भुगतान की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
रोजगार सेवक संघ के अध्यक्ष राजकिशोर त्रिपाठी ने कहा कि नौ महीने से मानदेय न मिलने से परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। घर के जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं, जबकि काम के सिलसिले में आए दिन मुख्यालय आना-जाना पड़ता है। मिलने वाले मानदेय से अधिक खर्च पेट्रोल में हो जाता है। बच्चों की पढ़ाई और दवाइयों का खर्च भी प्रभावित हो रहा है। रोजगार सेवकों ने चेतावनी दी कि यदि दो सप्ताह के भीतर बकाया मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो वे कार्य बहिष्कार करने को मजबूर होंगे। इस दौरान उपाध्यक्ष अवधेश कुमार, आशा गोपाल, रामानंद द्विवेदी, संजय सिंह, कल्लू पांडेय, तरुण सिंह, अजय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं खंड विकास अधिकारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि कार्यालय में एकाउंटेंट न होने के कारण मानदेय का भुगतान नहीं हो पाया था। जिन रोजगार सेवकों ने काम किया है, उनका भुगतान प्राथमिकता के आधार पर जल्द कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed