फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   no gersy and sallery for homeguards. they are shivering and doing duity

जर्सी न पगार, ठिठुरते संभाले कार्यभार

Sun, 04 Jan 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट। Updated Sun, 04 Jan 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन

225 रुपये मानदेय और सुरक्षा से लेकर डाक पहुंचाने तक का काम। ठंड में फटी पुरानी वर्दी में कर्तव्य निभाने से पीछे नहीं हटते। जिले में होमगार्ड्स का कुछ ऐसा ही हाल है।

विज्ञापन


हालांकि अधिकारी इस बात का दावा करते हैं कि डीजी होमगार्ड्स जवानों की सुविधाओं के लिए प्रयासरत हैं। जल्द ही राजस्थान और मप्र के होमगार्ड्स की तरह इनकी भी स्थिति बढ़िया होगी। लेकिन कब तक इसका उत्तर किसी के पास नहीं हैं।
विज्ञापन


पूरे प्रदेश में लगभग एक लाख पचीस हजार होमगार्ड्स हैं। जिले में होमगार्ड्स की छह कंपनियां हैं। इनमें करीब साढ़े पांच सौ जवान हैं, जिनमें से 14 महिला कर्मचारी हैं। होमगार्डों की स्थिति बदतर होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीषण ठंड में पुरानी वर्दी, फटी-मुड़ी टोपी और अन्य संसाधनों के अभाव में भी ये पूरी ड्यूटी कर रहे हैं। कई जिलों में तो वर्दी का कपड़ा और सर्दी से बचाव के लिए जर्सी या जैकेट दी जा चुकी है।

लेकिन यहां के होमगार्ड ठिठुरते हुए कर्तव्य निभा रहे हैं। उन्हें अभी तक पिछले माह का मानदेय भी नहीं मिला। होमगार्ड बताते हैं कि अगर खेती का सहारा न हो तो भूखे मरने की नौबत आ जाए।

भीषण मेहनत के बाद भी उन्हें महज 225 रुपये मानदेय ही मिलता है। होमगार्डों ने पांच साल से वर्दी का कपड़ा न मिलने की बात कही।

समिति बन रही
जिला कमांडेंट श्याम सरोज सिंह ने बताया कि जिले में आपदा सुरक्षा समिति बनाई जा रही है, जिनमें होमगार्ड्स को पर्याप्त काम मिलेगा। इनको बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तैनाती दी जाएगी। संसाधन भी दिए जाएंगे, जिससे परेशानी न हो।


ड्यूटी में भी परेशानी
लखनऊ से ड्यूटी रोस्टर से लगती है। होमगार्ड कहते हैं कि जबसे कंप्यूटर से ड्यूटी लगने लगी है, बड़ी परेशानी हो रही है। दूरदराज दूसरे ब्लाकों में ड्यूटी लगा दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed