{"_id":"648e0804c6789b63c50c70b4","slug":"nikhat-episode-sp-team-told-discriminatory-action-chitrakutt-news-c-12-1-291047-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"निखत प्रकरण: सपा की टीम ने बताई भेदभाव पूर्ण कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निखत प्रकरण: सपा की टीम ने बताई भेदभाव पूर्ण कार्रवाई
Sun, 18 Jun 2023 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला महासचिव फराज खान की गिरफ्तारी के बाद उसके घर पर बुलडोजर चलाए जाने के मामले में शनिवार को सपा का सात सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने उनके घर पहुंचा। आरोप लगाया कि पार्टी के पूर्व पदाधिकारी के साथ भेदभाव किया गया है। प्रतिनिधि मंडल इसकी पूरी रिपोर्ट पूर्व सीएम अखिलेश यादव को देकर विधान सभा में भी मामला उठाएंगे।
शनिवार को सपा नेता के पिता मुन्ने खां से उनके आवास पर जाकर मिलने के बाद पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में ऊंचाहार विधायक मनोज पांडेय ने बताया कि सपा के पूर्व पदाधिकारी के साथ की गई कार्रवाई भेदभावपूर्ण है। पहले तो निर्माण के दौरान ही रोक लगा देना चाहिए। अवैध बताकर एक ही मकान को निशाना बनाया गया है। दोषी एक होता है। परिवार को सजा देना गलत है। गठित टीम में सुल्तानपुर के विधायक ताहिर खान, भदोही विधायक जाहिर वेग, बबेरू विधायक विशंभर यादव, कानपुर विधायक मो. हसन, सदर विधायक अनिल प्रशान, जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव रहे।
चित्रकूट। सपा नेता फराज खान पर आरोप है कि जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी को उसकी पत्नी निखत बानो से गैरकानूनी तरीके से अक्सर मुलाकातें कराने और जेल अधिकारियों को मंहगे गिफ्ट दिलाने में भूमिका रही है। जांच में सपा नेता फराज खान व कैंटीन सप्लायर नवनीत सचान को पुलिस ने इनकी मदद करने के आरोप में पकडक़र जेल भेजा हे। दोनों लखनऊ जेल में हैं।
विज्ञापन
चित्रकूट। सपा नेता के पिता मुन्ने खां ने बताया कि सड़क से अतिक्रमण वाला हिस्सा गिराने के बाद अब फिर से विकास प्राधिकरण ने उन्हें नोटिस जारी किया है। इसमें उनके गैलरी के अलावा कमरे का एक फुट का हिस्सा गिराने की बात है। भेदभाव व पक्षपात के साथ साजिश सबके सामने है।