फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Newborn girl found in Ora village field, handed over to Child Line

Chitrakoot News: ओरा गांव के खेत मिली नवजात बच्ची, चाइल्ड लाइन को सौंपा

Fri, 30 Jan 2026 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 30 Jan 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Newborn girl found in Ora village field, handed over to Child Line
पहाड़ी। थाना क्षेत्र के ओरा गांव के बाहर चने के खेत में शुक्रवार को एक नवजात बच्ची मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की और बच्ची को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। इलाज कराने के बाद बच्ची को चाइल्ड लाइन को सौंपा है, जो अब उसके संरक्षण और देखभाल की जिम्मेदारी संभालेगी। पुलिस परिजनों की तलाश में जुटी है लेकिन फिलहाल बच्ची की कोई पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

घटना ओरा गांव के बाहर चने के खेत की है, जहां शत्रुघ्न को यह नवजात बच्ची लावारिस अवस्था में मिली। बच्ची के मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी । पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर बच्ची को कब्जे में लिया और चाइल्ड लाइन को सूचित किया। चाइल्ड लाइन की परियोजना समन्वयक विशेष त्रिपाठी, सुपरवाइजर दीपक रैकवार और अंजली शुक्ला मौके पर पहुंचीं। बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।
विज्ञापन

बाद में बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। ग्रामीणों में इस बात की चर्चा है कि किसी ने प्रसव के बाद बच्ची को कूड़े के ढेर में फेंक दिया होगा। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि नवजात बच्ची के मिलने की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और चाइल्ड लाइन को बुलाकर बच्ची को सौंप दिया। उन्होंने आगे बताया कि बच्ची का इलाज चाइल्ड लाइन की देखरेख में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed