फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   new train started in chitrakutt, on the rute of indore to hawda

भगवान श्रीराम की स्थली से हर रोज जा पाएंगे महाकाल की नगरी, इन्दौर.हावड़ा सुपरफास्ट क्षिप्रा एक्सप्रेस दौड़ेगी

Sat, 18 Jan 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
new train started in chitrakutt, on the rute of indore to hawda
चित्रकूट (मानिकपुर) में भगवान श्रीराम की नगरी से अब तीर्थयात्री सीधे महाकाल की नगरी से जुडे़ंगे। धर्मनगरी चित्रकूट के मानिकपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन से मध्य प्रदेश के इंदौर, उज्जैन एवं भोपाल के अलावा इलाहाबाद, हावड़ा, गया जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी एवं राहत भरी खबर है। इंदौर-हावड़ा रूट पर चलने वाली ट्रेन इंदौर-कोलकाता क्षिप्रा एक्सप्रेस अब रोज चलेगी। अभी तक यह साप्ताहिक चलती थी। बृहस्पतिवार को रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इसकी घोषणा कर दी है।
विज्ञापन

हावड़ा, मथुरा, आगरा ,ग्वालियर चंबल एक्सप्रेस व मुंबई-इलाहाबाद तुलसी एक्सप्रेस सुपरफास्ट ट्रेनों को प्रतिदिन चलाए जाने का मामला रेलवे बोर्ड में विचाराधीन है। जिस पर मंथन चल रहा है लेकिन कोई निर्णय नही लिया जा सका है। उम्मीद है आने वाले समय में तुलसी व चंबल एक्सप्रेस भी नियमित तौर पर चलेगी।
विज्ञापन

झांसी, मानिकपुर रेलवे रूट पूरी तरह इलेक्ट्रिक होने के बाद दोहरी करण का काम तीव्र गति से चल रहा है। डबल लाईन का कार्य पूरा होने के बाद ही इस रूट पर चलने वाली साप्ताहिक ट्रेनों को प्रतिदिन चलाए जाने की दिशा में रेलवे आगे बढ़ेगा। रेल विभाग ने इसकी तैयारियां तेज कर दी है। जल्द ही नियमित तौर पर क्षिप्रा एक्सप्रेस पटरी पर दौड़ती नजर आएगी। मानिकपुर में हाल्ट लेकर जाने वाली 22911- 22912 इंदौर, कोलकाता, इंदौर क्षिप्रा एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने की तैयारी रेलवे ने शुरू कर दी है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्रेन को नियमित चलाने में आने वाली समस्या को दूर किए जाने का निर्देश अधिकारियों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed