{"_id":"585ec4074f1c1bf248e3c758","slug":"nephew-truck-collision-killed-uncle-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से भतीजे की मौत और चाचा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से भतीजे की मौत और चाचा घायल
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
Updated Sun, 25 Dec 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में घटना की जानकारी देते परिजन
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे पर सीमेंट लदे बेकाबू ट्रक की टक्कर से बाइक सवार भतीजे की मौत हो गई जबकि टक्कर के बाद बाइक चालक चाचा उछलकर सड़क पर गिरने से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर गिरने के बाद मृतक भतीजे के सिर व दोनों पैरों में ट्रक का पहिया चढ़ गया था। वहीं हेलमेट न पहने होने से बाइक चालक के सिर में भी चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह कोतवाली क्षेत्र के कोलगदहिया निवासी तकदीरुल खां (20) पुत्र इंदाज अली अपने चाचा अबरार के साथ बाइक से मुख्यालय आ रहा था। जैसे ही वह झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग 76 के इलाहाबाद रोड़ स्थित खोया मंडी के सामने पहुंचे तभी इलाहाबाद की ओर जा रहे सीमेंट लदे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर लगते ही बाइक चालक अबरार छिटककर दूर जा गिरा जबकि तकदीरुल खां बाइक से गिरकर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया और सिर व दोनों पैरों से पहिया गुजरने के कारण मौके पर ही तड़पकर उसकी मौत हो गई। इस बीच ट्रक लेकर चालक भाग निकला। हेलमेट न पहने होने से बाइक चला रहे चाचा के सिर में भी चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी होते ही कोतवाल सत्यपाल सिंह मय फोर्स पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतक तकदीरुल खां चार भाई व एक बहन में तीसरे नंबर का था। इसी साल उसके बडे़ भाई शमी खां की शादी में बाइक मिली थी। जिससे वह चाचा के साथ मुख्यालय आ रहा था। वह मुख्यालय में फर्नीचर बनाने का काम करता था।
ता है।