फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Neither the inspection nor the repair of the auditorium was completed in a month and a half.

Chitrakoot News: डेढ़ माह में ऑडिटोरियम की न जांच पूरी हुई, न मरम्मत

Wed, 22 Jul 2026 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Neither the inspection nor the repair of the auditorium was completed in a month and a half.
चित्रकूट। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ऑडिटोरियम की छत गिरने के डेढ़ माह बाद भी जांच पूरी नहीं हो सकी है। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने नौ जून को हुई इस घटना के बाद जांच कमेटी गठित की थी। लोगों ने निर्माण में गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। वहीं जिम्मेदारों का कहना है कि नोटिस के बाद भी कार्यदायी संस्था ने अभी अपना जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन




डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ऑडिटोरियम का निर्माण वर्ष 2023 में 5.98 करोड़ रुपये की लागत से हुआ था। इसमें भवन, कुर्सी, पेंटिंग और बाउंड्री वॉल पर 4.21 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। विद्युतीकरण, एसी और अन्य उपकरणों पर 1.77 करोड़ रुपये लगे थे। लोगों ने कई बार इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। ऑडिटोरियम की छत नौ जून की शाम 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी में ढह गई। छत गिरने से कुर्सियां और एसी सहित कई सामग्री खराब हो गई थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। लोगों ने निर्माण सामग्री को मानक विहीन बताते हुए कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम पर फिर से आरोप लगाए थे। जिलाधिकारी ने एडीएम स्वप्निल यादव की अध्यक्षता में जांच कमेटी बनाई थी। कमेटी को पहले सात दिन का समय मिला था। बाद में 15 दिन और फिर 10 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया। इसके बावजूद अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं सौंपी गई है। कार्यदायी संस्था ने भी नोटिस का जवाब नहीं दिया है। मरम्मत का काम भी पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed