फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Negligence in treatment of patient in Chitrakoot district hospital

लापरवाही: चित्रकूट जिला अस्पताल में मरीज को लगाया खाली सिलिंडर, हालत बिगड़ी

Tue, 17 Aug 2021 12:13 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 17 Aug 2021 12:13 AM IST
सार

सांस लेने में परेशानी होने पर डॉक्टर की सलाह पर उसे ऑक्सीजन लगा दी, दोपहर करीब दो बजे जब दूसरे डाक्टर की ड्यूटी लगी तो उसने देखा कि महिला मरीज तड़प रही है। इस पर डॉक्टर ने जांच कराई को सिलिंडर खाली था।

विज्ञापन
Negligence in treatment of patient in Chitrakoot district hospital
जिला अस्पताल में भर्ती महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट के जिला अस्पताल में महिला मरीज को खाली ऑक्सीजन सिलिंडर लगा दिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। दूसरी शिफ्ट में पहुंचे डाक्टर की जांच में इसका खुलासा हुआ। सीएमएस ने मामले में जांच की बात कही है।
विज्ञापन


सोमवार को सतना जिले के सिंहपुर की मंजू (20) पत्नी विजय कुमार अपने मायके रजौला गांव आई थी। किसी जहरीले कीडे़ के काटने के शक पर परिजन उसे सवेरे जिला अस्पताल लाए।
विज्ञापन


सांस लेने में परेशानी होने पर डॉक्टर की सलाह पर उसे ऑक्सीजन लगा दी, दोपहर करीब दो बजे जब दूसरे डाक्टर की ड्यूटी लगी तो उसने देखा कि महिला मरीज तड़प रही है। इस पर डॉक्टर ने जांच कराई को सिलिंडर खाली था। इमर्जेंसी में रखे तीनों सिलिंडर भी खाली मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी पर डाक्टर काफी नाराज हुए। मरीज को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर आक्सीजन उपलब्ध कराया। सीएमएस डॉ. आरके गुप्ता ने कहा कि आक्सीजन की कमी नहीं है। यह मामला गंभीर है। इस मामले में संबधित से पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed