{"_id":"56f82a064f1c1bf158f14f8a","slug":"n-any-case-the-excise-duty-return","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर हाल में वापस हो एक्साइज ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर हाल में वापस हो एक्साइज ड्यूटी
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Mon, 28 Mar 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
मुख्यालय के ट्राफिक चौराहे के पास बाइक जुलूस निकालकर विरोध जताते सराफा व्यापारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार द्वारा सराफा व्यापार पर एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने से नाराज सराफा व्यापारियों की दुकान बंदी जारी है। रविवार को आक्रोशित व्यापारियों ने धरना देकर विरोध जताया और दुपहिया वाहन रैली निकाल कर केंद्रीय वित्त मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।
कुबेरगंज में सराफा व्यापार एसोसिएशन की बैठक में अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदेश और केंद्रीय एसोसिएशन के निर्देश पर दुकानें बंद रखी जाएंगी।
राम विशाल सोनी ने कहा कि देशभर में केंद्रीय वित्त मंत्री के निर्णय की आलोचना होे रही है। इसके बावजूद प्रधानमंत्री इस मामले में हस्तक्षेप नहीं कर रहे हैं। व्यापारी हितैषी होने का सरकार झूठा ड्रामा करती है। अतुल अग्रवाल ने कहा कि इस कर से इंस्पेक्टर राज बढ़ेगा। अधिकारी आए दिन सराफा व्यापारी की दुकानों में छापे डालकर परेशान करेंगे। व्यापारियों को परेशान करने की नीति खत्म होनी चाहिए।
विज्ञापन
बैठक उपरांत दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद रखकर धरने पर बैठे रहे। शाम को व्यापारियों ने दुपहिया वाहन रैली निकाली। रैली शंकर बाजार से होती हुई पुराना बाजार पहुंची। इस मौके पर शंकर लाल, हरी नारायण, चंद्रपाल सोनी, गोपी किशन अग्रवाल, शैलेंद्र अग्रवाल, बालकृष्ण अग्रवाल, हरिशचंद्र, ईश्वर चंद्र, कामता सोनी, अरुण कुमार, शक्ति कांत सोनी, जागेश्वर, हर्षित अग्रवाल, राजेश कुमार, दीपक, सुनील कुमार, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।