Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Chitrakoot News
›
muthabhed mein daakoo haneeph giraphtaar: pita bole, pulis noeda se pakadakar laee, enakauntar ka khatara
{"_id":"5f11dfb18ebc3e6399710aa0","slug":"muthabhed-mein-daakoo-haneeph-giraphtaar-pita-bole-pulis-noeda-se-pakadakar-laee-enakauntar-ka-khatara-chitrakutt-news-knp571760233","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में डाकू हनीफ गिरफ्तार: पिता बोले, पुलिस नोएडा से पकड़कर लाई, एनकाउंटर का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में डाकू हनीफ गिरफ्तार: पिता बोले, पुलिस नोएडा से पकड़कर लाई, एनकाउंटर का खतरा
चित्रकूटः मऊ के शिवपुर गांव में घर के बाहर बैठे डाकू सरगना हनीफ उर्फ शंकरवा के परिजन।
- फोटो : CHITRAKUTT
Link Copied
मऊ(चित्रकूट)। 50 हजार के इनामी डाकू सरगना मो. हनीफ उर्फ शंकरवा के पिता ने पुलिस पर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस बेटे को जबरन फंसा रही है। पुलिस फर्जी एनकाउंटर करने के लिए नोएडा में प्राइवेेट नौकरी करते समय पकड़कर लाई है। उन्होंने मानवाधिकार आयोग समेत उप्र के डीजीपी को पत्र लिखकर कहा कि अगर बेटा अपराधी है तो उसे न्यायालय में पेश किया जाए। न्यायालय उसे चाहे जो सजा दे।
विज्ञापन
मऊ के शिवपुर गांव निवासी मो. रज्जाक ने मानवाधिकार आयोग समेत उप्र के डीजीपी को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि पुलिस बेटे मो. हनीफ को नोएडा में काम करते समय रात को पकड़ लाई है। उन्होंने उसके एनकाउंटर की आशंका जताई। बताया कि पत्नी मदीना बेगम चार पुत्र और एक पुत्री के साथ वहां रहकर सिलाई करती है। उसी ने फोन कर पूरी घटना बताई। इस मामले में मऊ सीओ विज्येंद्र द्विवेदी ने बताया कि अपराधी को बचाने का प्रयास किया जा रहा। हाल ही में उसके गैंग ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। इस गैंग के दो आरोपी पकड़े गए थे। तब उसके परिजनों ने आवाज नहीं उठाई। मो. हनीफ बेहद शातिर है। उसके खिलाफ कई थानों में गंभीर मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।