फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   muthabhed mein daakoo haneeph giraphtaar: pita bole, pulis noeda se pakadakar laee, enakauntar ka khatara

मुठभेड़ में डाकू हनीफ गिरफ्तार: पिता बोले, पुलिस नोएडा से पकड़कर लाई, एनकाउंटर का खतरा

Fri, 17 Jul 2020 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
muthabhed mein daakoo haneeph giraphtaar: pita bole, pulis noeda se pakadakar laee, enakauntar ka khatara
चित्रकूटः मऊ के शिवपुर गांव में घर के बाहर बैठे डाकू सरगना हनीफ उर्फ शंकरवा के परिजन। - फोटो : CHITRAKUTT
मऊ(चित्रकूट)। 50 हजार के इनामी डाकू सरगना मो. हनीफ उर्फ शंकरवा के पिता ने पुलिस पर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस बेटे को जबरन फंसा रही है। पुलिस फर्जी एनकाउंटर करने के लिए नोएडा में प्राइवेेट नौकरी करते समय पकड़कर लाई है। उन्होंने मानवाधिकार आयोग समेत उप्र के डीजीपी को पत्र लिखकर कहा कि अगर बेटा अपराधी है तो उसे न्यायालय में पेश किया जाए। न्यायालय उसे चाहे जो सजा दे।
विज्ञापन

मऊ के शिवपुर गांव निवासी मो. रज्जाक ने मानवाधिकार आयोग समेत उप्र के डीजीपी को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि पुलिस बेटे मो. हनीफ को नोएडा में काम करते समय रात को पकड़ लाई है। उन्होंने उसके एनकाउंटर की आशंका जताई। बताया कि पत्नी मदीना बेगम चार पुत्र और एक पुत्री के साथ वहां रहकर सिलाई करती है। उसी ने फोन कर पूरी घटना बताई। इस मामले में मऊ सीओ विज्येंद्र द्विवेदी ने बताया कि अपराधी को बचाने का प्रयास किया जा रहा। हाल ही में उसके गैंग ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। इस गैंग के दो आरोपी पकड़े गए थे। तब उसके परिजनों ने आवाज नहीं उठाई। मो. हनीफ बेहद शातिर है। उसके खिलाफ कई थानों में गंभीर मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed