फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Murdered father-sons arrested in Chitrakoot within 24 hours

चित्रकूट में हत्यारोपी पिता-पुत्रों को 24 घंटे के अंदर दबोचा

Mon, 24 Aug 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Murdered father-sons arrested in Chitrakoot within 24 hours
फोटो-8- मऊ में पकड़े गए हत्यारोपी पिता पुत्र - फोटो : CHITRAKUTT
मऊ(चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के बरियारी खुर्द गांव में मजदूर की लाठियों व फरसा से मारकर हत्या करने के आरोपी पिता-पुत्रों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दबोच लिया है। रविवार की सुबह हत्या के बाद तीनों नामजद आरोपी गांव से भाग गए थे। थाना पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार व लाठी भी बरामद की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मऊ थाना के बरियारी खुर्द गांव निवासी रामभवन निषाद पुत्र देवशरण खेत की रखवाली कर रहा था। तभी रविवार की सुबह मुन्ना उर्फ प्रदीप बेलौहा पुत्र रामनारायण, बउवा व नान पुत्रगण मुन्ना बेलौहा तीन माह पूर्व हुए विवाद में बीचबचाव करने की खुन्नस में हसुवां व लाठी लेकर आए और मारपीट कर गिरा दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। इलाज के दौरान रामभवन निषाद की मौत हो गयी। घटना के संबंध में मृतक की पत्नी सुरतिया की तहरीर पर थाने में तीनो हमलावरों के विरुद्ध मामला दर्ज हुआ।
विज्ञापन

इसी संबंध में थाना प्रभारी सुभाष चौरसिया ने एसआई संतोष पांडेय व टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर सोमवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे थाना क्षेत्र के ऋषियन मोड़ पर पहुंचे। वहां मौजूद तीनों हमलावरों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम ने सभी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। उनकी निशानदेही पर खेत के पास घटना में प्रयुक्त दो हसुआ व लाठी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर इसी मामले में मृतक के भाई व परिजनों ने मऊ थाना पुलिस टीम पर आरोपियों के साथ सांठगांठ कर बचाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें शिकायतकर्ता थाने के सामने ही पुलिस पर आरोप लगा रहा है और इसी बीच थाना प्रभारी आते हैं और उसे समझाने का प्रयास करते हैं लेकिन शिकायतकर्ता तेज आवाज मेें आरोप लगाए जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed