{"_id":"66ddf8067864bcf01c0993b5","slug":"murder-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-109401-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: लापता किशोरी का शव मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: लापता किशोरी का शव मिला, हत्या की आशंका
विज्ञापन
चित्रकूट। 31 अगस्त से लापता किशोरी का शव भरतकूप थाने से लगभग 500 मीटर दूर पहाड़ के नीचे मिला। जानकारी पर पहुंची किशोरी की मां ने कपड़ों से शिनाख्त की। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है। मां के अनुसार बेटी घर से चाऊमीन खाने के लिए रुपये लेकर बाजार जाने की बात कहकर निकली थी। पहाड़ में काम करने वाले ठेकेदार व उसके भाई पर शक जताया है।
भरतकूप थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी राजकुमारी कोल ने बताया कि 31 अगस्त की शाम बेटी काजल (16) चाऊमीन खाने के लिए घर से 50 रुपये लेकर निकली थी। इसके बाद नहीं लौटी। रिश्तेदार और अन्य जगह रोज पता करते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। आरोप लगाया कि पहाड़ पर मजदूरी दिलाने वाला एक ठेकेदार व उसके भाई से पुलिस सूचना देने के लिए कहा तो दोनों उसे थाने के पास एक व्यक्ति से मिलाकर चले आये और कहा कि पुलिस सूचना हो गई है।
रविवार की सुबह कुछ मजदूरों ने बताया कि थाने के पीछे के पहाड़ (गोवर्धन पहाड़) के नीचे शव पड़ा है। वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंची तो शव का आधे से ज्यादा हिस्सा जंगली जानवर खा चुके थे। उसके कपड़ों से बेटी काजल की शिनाख्त की। आरोप लगाया कि ठेकेदार व उसके भाई ने ही साजिश कर उसकी पुत्री की हत्या कर शव जंगल में फेंका है।
विज्ञापन
मां राजकुमारी ने बताया कि पति राजस्थान में मजदूरी करता है। काजल सबसे बड़ी बेटी थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रवीण सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम भी पहुंची। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले की पहले कोई सूचना थाने में नहीं दी गई थी। फिलहाल परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। शव का काफी हिस्सा जंगली जानवर खा चुके हैं। शव पांच से छह दिन पुराना लगता है।