{"_id":"6ae4dcc3d4d3c03d150b4b7e","slug":"mud-and-waterlogging-due-to-rain-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-138356-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बारिश से कीचड़ और जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बारिश से कीचड़ और जलभराव
विज्ञापन
फोटो 30 सीकेटीपी 17 मिशन मार्ग पर जलभराव व कीचड़। संवाद
चित्रकूट। जिले में शुक्रवार सुबह से रिमझिम बारिश होती रही। दो दिन से बदले मौसम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश से शहर की गलियों में जलभराव हो गया है।
मिशन मार्ग में जलभराव से ज्यादा दिक्कत है। इस मार्ग पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, परिषदीय स्कूल, जिला पंचायत कार्यालय और एलआईसी कार्यालय स्थित हैं। पानी भरने से छात्राओं को आने-जाने में परेशानी हुई। मिशन रोड निवासी राकेश सिंह ने बताया कि थोड़ी बारिश में ही यहां पानी भर जाता है, फिर भी मार्ग को सही नहीं कराया जा रहा।
शंकर बाजार के कुबेरगंज मोहल्ले में रेलवे लाइन के पास वाली गली में भी पानी भर गया। यहां सराफा और कपड़ा बाजार होने से ग्राहकों को निकलने में दिक्कत हुई। बारिश के कारण बाजारों में सन्नाटा रहा।
विज्ञापन
लोग जरूरी काम होने पर ही छाता और रेनकोट पहनकर निकले। दुकानदार अजय गुप्ता और राजेश गुप्ता ने बताया कि त्योहार पर ग्राहक बाजार आने लगे हैं, लेकिन मौसम बदलने से दो दिन से बिक्री नाममात्र की हो रही है।