फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   mp loose his temper because of seezing wehicles

वाहन सीज करने पर भड़के सांसद

Sun, 04 Oct 2015 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट।
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट। Updated Sun, 04 Oct 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
mp loose his temper because of seezing wehicles

जिला पंचायत सदस्य पद को भाजपा सांसद की पुत्रवधू के नामांकन जुलूस में शामिल वाहन सीज किए जाने को लेकर सांसद और एसडीएम में जमकर नोकझोंक हुई। सांसद ने आरोप लगाया कि अधिकारी सत्ता पक्ष के दबाव में काम कर रहे हैं। वहीं एसडीएम ने कहा कि जो भी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


शनिवार को सांसद भैरों प्रसाद मिश्र की पुत्रवधू एकता मिश्रा का जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन जुलूस निकल रहा था। बनकट रोड पहुंचते ही एसडीएम रजनीश कुमार मिश्र ने इसे रोक लिया। उन्हाेंने वाहनों की संख्या को लेकर आपत्ति जताई। इस पर सांसद आक्रोशित हो गए। उन्होंने कहा कि अधिकारी भाजपाइयों के साथ सत्ता पक्ष के दबाव में अभद्रता कर रहे हैं। बाद में कुछ वाहन सीज भी कर दिए गए।
विज्ञापन


 सांसद ने बाकायदा नाम लेकर कहा कि सपा जिलाध्यक्ष के पुत्र के नामांकन जुलूस में चालीस वाहन थे, इनमें झंडे भी लगे थे। पर इनमें से किसी को सीज नहीं किया गया। हमारे जुलूस में कई प्रत्याशियों के वाहन थे पर इनको सीज किया गया। कहा कि वाहनों के संबंध में आचार संहिता तो नामांकन के बाद लागू होती है। अगर यही स्थिति बनी रही तो वह आयोग से शिकायत करेंगे। उधर, एसडीएम रजनीश कुमार मिश्रा ने बताया कि उन्होंने सांसद से कहा था कि वह अलग-अलग टुकड़ियों में वाहन ले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साथ वाहन ले जाने से अराजकता की स्थिति बनती है। पक्षपात का आरोप गलत है। बताया कि शनिवार को कर्वी कोतवाली में कुल 21 वाहन सीज किए गए हैं। इनमें से किसके कितने हैं, यह बता पाना कठिन है। हो सकता है कि इनमें सांसद के समर्थकों के तीन-चार वाहन हों। उधर, सूत्रों के अनुसार सांसद के काफिले के नौ वाहन सीज किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed