{"_id":"6ae77570784ab8709705394f","slug":"motorcyclist-and-pedestrian-killed-in-road-accident-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-138438-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: सड़क हादसे में बाइक सवार और राहगीर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: सड़क हादसे में बाइक सवार और राहगीर की मौत
Sun, 01 Nov 2026 10:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 01 Nov 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के घुरेटनपुर में शनिवार रात तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दो की मौत हो गई। हादसे में अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
घुरेटनपुर निवासी कमलेश पटेल (55) शनिवार रात करीब नौ बजे घर के बाहर सड़क किनारे खड़े थे। बरौंधा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कमलेश दस फीट दूर जा गिरे।
बाइक सवार अखिलेश वर्मा (25) और राजा भइया (37) सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। राहगीरों ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि अखिलेश वर्मा और राजा भइया को प्रयागराज रेफर किया।
विज्ञापन
रविवार सुबह अखिलेश ने सतना में दम तोड़ दिया। भरतकूप थाना प्रभारी विनोद कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।