फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   mothers day per special

मदर्स डे पर विशेष खबर

Sun, 09 May 2021 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
mothers day per special
चित्रकूट। मुश्किलों में हिम्मत नहीं हारी। किसी ने मदद की तो कोई देखकर अनदेखा करता रहा। लेकिन संघर्ष और कुछ कर गुजरने की इच्छा को कभी खत्म नहीं होने दिया। ईश्वर ने इसका फल दिया। आज वह अपनी बेटियों को वह सब कुछ देना चाहतीं है। जिसकी कमी उन्हें बचपन में अखरती रही। बेटियां भी अपनी मां को आदर्श मानकर उनके बताए रास्तों के अनुसरण कर रहीं है। चिकित्सा के क्षेत्र में ऐसी ही कुछ हस्तियों से मदर्स-डे पर एक बातचीत-
विज्ञापन

26 साल में एक लाख आपरेशन कर चुक ीं हैं डा. गेहानी
जानकीकुंड चित्रकूट के सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट के अस्पताल में 26 साल में लगभग एक लाख पथरी, प्रसव व महिला संबधी बीमारी के आपरेशन कर लोगों को नया जीवन देने वाली डा. निर्मला गेहानी देश व विदेशों तक में कई पुरस्कार पा चुकीं है। बतातीं हैं कि उनकी मां तो बचपन में ही गुजर गईं लेकिन सास व बेटी ने कभी इस कमी को अखरने नहीं दिया। सन 1994 में रींवा से एमबीबीएस करने के दो साल बाद वह अचानक ही चित्रकूट पहुंची, यहां की जरूरत व पिछड़ापन देख बस यहीं की सेवा करने का संकल्प बना लिया। चैलेंज स्वीकारा और उसे पूरा भी किया। बेहद सादगी का जीवन व्यतीत करने वाली डा. गेहानी का कहना है कि उनकी शादी डा. अनिल आडवानी से होने के बाद उनका नाम डा. पूनम आडवानी हो गया। उनकी सास ईश्वरी आडवानी व पति के संबल व भरोसे से अब बेटी विधि आडवानी भी डाक्टरी की पढ़ाई कर रही है। मदर्स-डे पर उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छे संस्कार दीजिए और दबाव न डालकर उन्हें खुद निर्णय लेने दीजिए।
विज्ञापन

हर परिस्थिति से सामंजस्य बना निभातीं हैं जिम्मेदारी
चित्रकूट। चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक आईपीएस अंकित मित्तल की पत्नी डा. सौम्या मित्तल को अपनी मां से ही जनसेवा करने की सीख मिली। उनकी मां भी बालरोग विशेषज्ञ डाक्टर हैं। संयोग है कि पिता रिटायर्ड आइपीएस अफसर हैं अब पति आईपीएस हैं। इन सबके बावजूद उनका पढ़ाई व जनसेवा का भाव कभी कम नहीं हुआ। 2016 में एमबीबीएस करने के बाद उनकी शादी हुई। इसके बाद भी पढ़ाई जारी रही। इसके बाद उन्होंने एमडी किया। सन 2018 में एक बेटी अनन्या को जन्म देने के दौरान वह मेरठ में एलोपैथिक चिकित्साधिकारी के रूप में कार्यरत थीं। मदर्स-डे उन्होंने अपनी बेटी के साथ मनाया इसके बाद मरीजों की सेवा में जुट गईं। कोरोना काल में यह कार्य बेहद संजीदगी से करते हुए पति व परिवार को भी महफूज रख रहीं हैं। मदर्स डे पर वह कहतीं हैं कि वह अपनी बेटी को मां से मिली शिक्षा देना चाहतीं हैं। जिससे वह भी आगे चलकर समाज की सेवा कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed