फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Monsoon is near, but drains are not cleaned

Chitrakoot News: मानसून नजदीक, पर नाले नहीं हुए साफ

Thu, 20 Jun 2024 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Monsoon is near, but drains are not cleaned
चित्रकूट। मानसून आने वाला है, लेकिन शहर के नालों की सफाई का कार्य अभी आधा भी नहीं हुआ है। बड़े नालों की अभी तक तो सफाई भी शुरू नहीं हुई है। नगर पालिका ने दावा किया है कि मानसून आने के पूर्व नालों और नालियों की सफाई करा दी जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका चित्रकूटधाम क्षेत्र में 36 नालों सहित 50 से अधिक नालियां हैं। इनकी सफाई के लिए 40 सफाई कर्मी लगे हैं। बारिश के पूर्व सफाई कार्य पूरा कराने के लिए अतिरिक्त सफाई कर्मी लगाए गए, लेकिन अभी भी काम अधूरा है। सफाईकर्मी होने के बाद भी नालों की सफाई के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

शहरवासियों का कहना कि लोकसभा चुनाव होने के बाद नालों की सफाई की शुरुआत की गई थी, लेकिन अभी तक पूरा काम नहीं हुआ। अभी बारिश हो गई तो कई मोहल्लों में बारिश का पानी भर जाएगा। बस स्टैंड निवासी जितेंद्र केसरवानी व नीरज केसरवानी ने बताया कि प्रमुुख मार्ग किनारे स्थित नालों की सफाई नहीं की गई। यही हाल शहर के अन्य नालों का भी है। यदि समय रहते सभी नालों और नालियों की सफाई नहीं कराई गई तो पिछले वर्ष की तरह फिर से जलभराव की समस्या से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
कॉलोनी में भर जाता है नाले का पानी
शहर के बस स्टैंड स्थित पांडेय काॅलोनी निवासी पंचम लाल व बाबूलाल ने बताया कि काॅलोनी में बने नाले से अन्य नाले जुड़े हैं, जिनका पानी इसी नाले से होकर निकलता है। जब बरसात होती है तो पानी अधिक होने से घरों में पानी भर जाता है। इसकी सफाई इस साल नहीं कराई गई।

इनसेट...
नालों पर कई स्थानों पर अतिक्रमण
शहर में बने नाले में कई स्थानों पर अतिक्रमण कर लिया गया। इससे सफाई कार्य प्रभावित होता है। कर्वी-राजापुर रोड स्थित शंकर बाजार के श्रीगंगा जी जनसेवा इंटर कॉलेज, गल्लामंडी रोड सहित, पुरानी बाजार के द्वारिकापुरी मोहल्ले, लक्ष्मणपुरी मोहल्ले सहित अन्य स्थानों पर कई स्थानों पर नाले के ऊपर अतिक्रमण कर लिया गया।

इनसेट
नालों की कराई जा रही सफाई : सफाई प्रभारी
नगर पालिका के सफाई प्रभारी कमलाकांत शुक्ला ने बताया कि नाले व नालियों की सफाई का काम जारी है। कुछ जगह का काम शेष है। जिसे इस माह के अंततक पूरा करा लिया जाएगा। कई नालों व नालियों की सफाई कराने में अतिक्रमण अड़चन पैदा कर रहा है। इन स्थानों से अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया है। अतिक्रमण न हटाया तो पालिका से नोटिस जारी कर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed